For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गेंद और कीपर के कमाल के आगे पस्त हुआ अंग्रेज ओपनर, टर्निंग बॉल पर एलेक्स कैरी की जबरदस्त स्टंपिंग- VIDEO

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज टेस्ट मैच का दूसरा मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मैच की ओर बढ़ रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए हैं।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहले विकेट के लिए शानदार 91 रन जोड़े और उसके बाद नाथन लियोन की गेंद पर एलेक्स कैरी ने बेहतरीन स्टंपिंग का नजारा पेश किया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर (66) द्वारा बढ़िया शुरुआत देने के बाद स्टीव स्मिथ के 110 और ट्रेविस हेड के 77 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में अंग्रेजों को जैक क्रॉली ने तेज शुरुआत दी और बैजबॉल अप्रोच के मुताबिक खेलते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

इस खिलाड़ी ने 48 गेंदों का सामना किया और 48 रन बनाकर आउट हो गए। नाथन लियोन ने क्रॉली को बेहतरीन तरीके से हवा में ड्रिफ्ट करती हुई गेंद फेंकी, जिसको टैकल करने के लिए बल्लेबाज क्रीज के बाहर निकल आया।

जैक के इरादे पॉजिटिव थे लेकिन गेंद उनके लेग स्टंप पर तेजी से घूमती हुई विकेटकीपर के बाई ओर जाने लगी, जिसको एलेक्स कैरी ने बहुत शानदार तरीके से कैरी किया और जबरदस्त रिफ्लेक्स दिखाते हुए बल्लेबाज के स्टंप को उड़ा दिया।

कैरी के कमाल के चलते जैक क्रॉली के पास बचने का कोई मौका नहीं था और वे एक छोटी, लेकिन अच्छी पारी खेलकर आउट हुए। इस आउट का वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।

इन दो खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जगह ना बनने पर दुखी हुए सौरव गांगुली, रहाणे की उप-कप्तानी भी समझ से परे

इससे पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में हो रहे इस मुकाबले का दूसरा दिन स्टीव स्मिथ के 32वें टेस्ट शतक के नाम रहा। स्मिथ ने 184 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली और अपने आपको टेस्ट क्रिकेट के महानतम आधुनिक बल्लेबाजों में फिर से प्रतिष्ठित किया।

अगर आप स्टीव स्मिथ के इंग्लैंड में पिछले 13 पारियों के आंकड़े उठाकर देखेंगे तो कंसिस्टेंसी देखकर सिर चकरा सकता है। स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियां लेते हुए 32 शतक पूरे किए हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने पिछली चार पारियों में 215, 58, 92 और अब 110 रन बनाए हैं। इसके साथ ही स्टीव स्मिथ फैब-4 के मामले में भी सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इन के बाद जो रूट का नंबर आता है जिन्होंने 30 टेस्ट शतक लगाए हुए हैं।

Story first published: Thursday, June 29, 2023, 19:57 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+