For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने लपका ऐसा कैच जिसे देख सब रह गए हैरान

नई दिल्ली। वो मैच ही क्या जिसमें बल्लेबाजों का बल्ले द्वारा बड़ा शाॅट ना देखने को मिले आैर फील्डरों का बाउंड्री पर जा रही गेंद को रोकने का अद्भुत प्रयास। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट शेफ़ील्ड शील्ड दाैरान विकेटकीपर एलेक्स कैरी द्वारा ऐसा कैच देखने को मिला जिसे देख सब हैरान रह गए। कैरी ने यह कैच साउथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए क्वींसलैंड के ओपनर मैट रेनशाॅ को आउट करने के दाैरान पकड़ा।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि रेनशॉ ने लेग साइड पर फेंकी गई गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभा रहे एलेक्स कैरी ने अपनी बाई ओर हवा में छलांग लगाकर प्लाइंग कैच लपककर मैट रेनशॉ को आउट कर दिया। एलेक्स कैरी के कैच को देखकर हर ऑस्ट्रेलियाई फैन टेस्ट टीम में शामिल करने की वकालत करने लगे हैं।

एलेक्स कैरी के बेहतरीन कैच और डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज वेस एगर की मदद से साउथ ऑस्ट्रेलिया ने क्वींसलैंड की मजबूत टीम को महज 221 रनों पर समेट दिया। ठोस शुरुआत की उम्मीद लगाए बैठी क्वींसलैंड को वेस एगर ने शुरुआत में ही झटका दिया जब उन्होंने जोए बर्न्स, मैट रेनशॉ और उस्मान ख्वाजा को जल्दी ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद क्वींसलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 70 रन हो गया था।

एलेक्स कैरी अबतक ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। एलेक्स कैरी ने 29 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 805 रन दर्ज है। आईसीसी वर्ल्ड कप में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम फिनिशर साबित हुए, जहां उन्होंने 10 मैचों में 62.50 की औसत से 375 रन बनाए।

Story first published: Friday, October 18, 2019, 19:13 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+