नई दिल्ली। क्रिकेट एक जैंटलमैन गेम है, लेकिन कई बार इसे खिलाड़ियों की गलत हरकतों के कारण बदनाम भी होना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को एक सोती हुई महिला के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। शनिवार को वोरसेस्टर क्राउन कोर्ट ने हेपबर्न की काली करतूत पर सबूतों के साथ अपना फैसला सुनाकर दोषी ठहराया। रेप के आरोपी हेपबर्न का अब क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो चुका है, क्योंकि दागी खिलाड़ियों को कोई भी क्रिकेट बोर्ड फिर से टीम में नहीं जोड़ता है।
कोर्ट ने जब उन्हें दोषी ठहराया तो हेपबर्न पूरी तरह से टूट गए और अपनी सीट से नीचे गिर गए। 23 साल के इस क्रिकेटर को 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। हेपबर्न क्रिकेट करियर बनाने के लिए 2013 में इंग्लैंड आ गए थे। उनका क्रिकेट करियर कोई खास नरहीं रहा है। हेपबर्न लिस्ट ए श्रेणी के सिर्फ दो मैच ही खेल सके हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 32 रन बनाए। वहीं टी-20 की बात करें तो हेपबर्न के नाम 5 मैचों में सिर्फ 25 रन दर्ज हैं। यही नहीं लिस्ट ए और टी-20 मिलाकर एलेक्स ने 12 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
फ्लैट में ले जाकर किया था रेप
यह मामला साल 2017 का है जब हेपबर्न वोरसेस्टरशायर के लिए क्रिकेट खेलने गए थे। उन्होंने वहां साथी खिला़डियों की उसके साथ शर्त लग गई कि देखना है काैन सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक संंबंध बनाता है। इस शर्त के चक्कर में हेपबर्न ने महिला के साथ जबदस्ती अपने फ्लैट में संबंध बनाए। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी हेपबर्न के व्हाॅट्सएप चैट से मिली है। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसे पहले पता नहीं था कि उसके साथ सो रहा शख्स एलेक्स है, वह किसी और को समझ रही थी मगर एलेक्स को पहचानने के बाद पीड़िता ने साफ मना कर दिया मगर एलेक्स ने जबरदस्ती की।