बेंगलुरू टेस्ट: विवादास्पद फैसले के शिकार बने विराट कोहली, गुस्से में मैदान छोड़ा
बेंगलुरू। यहां के चेन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। लेकिन अभी तक के मैच में कप्तान विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है, कुछ तो गलत शॉट और कुछ गलत फैसले के शिकार कोहली आज उस समय भड़क उठे जब भारत की दूसरी पारी के दौरान उन्हें 15 रनों पर आउट करार दे दिया गया।
दरअसल टी-ब्रेक से पहले कोहली को जोश हेजलवुड ने पगबाधा आउट किया लेकिन कोहली ने इशारा किया गेंद उनके बल्ले पर पहले लगी थी और उन्होंने तुरंत DRS ले लिया। काफी देर तक देखने के बाद टीवी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने कहा कि कोई स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले कि गेंद बल्ले पर पहले लगी या पैड पर, इसलिये उन्होंने मैदानी अंपायर के फैसले को सही ठहराते हुए कोहली को आउट करार दिया।
क्या हो गया विराट कोहली को?
जिसके बाद कोहली का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया और वो भड़कते हुए मैदान से बाहर आए। गौरतलब है कि कोहली ने पुणे टेस्ट की पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में 13 रन बनाये थे जबकि बेंगलुरू टेस्ट की पहली पारी में वो 12 रन पर आउट हुए थे औरआज दूसरी पारी में उन्हें 15 रनों पर पवेलियन लौटना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
