सिडनी| 26 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा। दोनों ही देशों के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि इनमें से जो हारेगा वो विश्वकप से बाहर हो जायेगा। इस प्रमुख मैच में पिच भी काफी अहम रोल अदा करेगी।
आईये जानते हैं इस पिच के बारे में कुछ खास बातें..
1. आईसीसी विश्व कप-2015 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) की पिच क्यूरेटर टॉप पार्कर बना रहे हैं।
2. पिच तैयार करने की जिम्मेदारी सिर्फ पार्कर की ही जिम्मेदारी है और वह एक पारंपरिक पिच ही तैयार करेंगे।
3. पिच के बारें मे अनुमान है कि इस बार इस पर स्पिनर कमाल करेंगे इसी कारण आस्ट्रेलिया खेमा थोड़ा परेशान है।
4.पिच पर फिलहाल घास है लेकिन कहा जा रहा है कि गुरूवार तक इस पर से सारी घास गायब हो जायेगी।
5. पिच को तैयार करने वाले क्यूरेटर टॉप पार्कर इस समय आस्ट्रेलिया के मोस्ट डिमांडिग पर्सन बने हुए हैं लेकिन वो किसी मीडिया वाले से मिल नहीं रहे हैं।