INDvsPAK: रोहित को इस गेंद पर फंसाकर शादाब खान ने किया आउट, देखें Video
दुबई। एशिया कप के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 162 रनों पर ढेर कर दिया था, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रोहित शर्मा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की आतिशी पारी खेली।
इसे भी पढ़ें- INDvsPAK: भारत को बड़ा झटका, बॉलिंग के दौरान गिरे हार्दिक पांड्या, स्ट्रेचर पर ले जाए गए बाहर
रोहित शर्मा शिखर धवन के साथ टीम इंडिया की बल्लेबाजी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आए। हालांकि टीम की शुरुआत काफी धीमी रही, लेकिन क्रीज पर कुछ समय बिताने के बाद रोहित शर्मा ने अपने बल्ले का हुनर दिखाना शुरू किया और पाकिस्तान के गेंदबाजों की एक-एक करके क्लास लगाई। जिस समय रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा थाा कि वह एक और शतक अपने नाम करेंगे, लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद वह शादाब खान की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
— Gentlemen's Game (@DRVcricket) September 19, 2018
पाकिस्तान के 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत काफी धीमी रही। लेकिन पांचवे ओवर के बाद रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ाना शुरू कर दी। 39 गेंदों का सामना करते हुए रोहित शर्मा ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान रोहित ने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। लेकिन इस दौरान मोहम्मद शादाब की एक धीमी गेंद को वह समझ नहीं पाए और वह बोल्ड हो गए। रोहित शर्मा ने 14वें ओवर में अपना विकेट गंवा दिया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 29वें ओवर में 162 रन के लक्ष्य को सिर्फ 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
इसे भी पढ़ें- टीम इंडिया ने किया धमाल, पाकिस्तान को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
