नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप: स्टीपलचेस में 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अविनाश ने रचा कीर्तिमान
नई दिल्ली। भारतीय एथलीटों का जलवा बरकरार है, एशियन गेम्स में जलवा बिखेरने के बाद भुवनेश्वर में चल रही 58वीं ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी खिलाड़ी एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं 3 हजार मीटर स्टीपलचेस में आखिरकार 37 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड टूट ही गया है और यह रिकॉर्ड तोड़ा है महाराष्ट्र के 24 साल के अविनाश साबले ने। साबले ने पुरुषों की 3 हजार मीटर स्टीपलचेस में 8:29.80 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीतने के साथ 37 साल पुराना गोपाल सैनी का रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि पूर्व धावक गोपाल सैनी ने 1981 टोक्यो ओलिंपिक में 8:30.88 सेकंड का समय लेकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।
ये भी पढ़ें-एशिया कप 2018 : 17 साल पुरानी वो कहानी जिसे दोहरा कर भारत ने जीता खिताब और बनाए 7 रिकॉर्ड
अविनाश को ट्रेक पर उतरे वैसे ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने करीब दो साल में ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ डाला। अविनाश 2012 में सेना में चले गए थे, जहां करीब तीन साल जनरल नौकरी करने के बाद वह ट्रैक पर उतरे। वहीं अभी हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में अविनाश चोट के कारण एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वहीं इस चैंपियनशिप के स्टार संजीत भी रहे, जिन्होंने 21.30 सेकंड का समय लेकर 200 मीटर में गोल्ड जीता। एशियन गेम्स मेडलिसट अरपिन्दर सिंह और धरुण अय्यास्वामी ने अपने अपने इवेंट जीते. एशियन गेम्स में ट्रिपल जम्प में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी अरपिन्दर ने इस माह के शुरुआत में कॉन्टिनेंटनल कप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था और अब नेशनल के गोल्ड पर भी कब्जा जमाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
