आंध्र के आईपीएल मैच, महाराष्ट्र में होंगे
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे का असर आखिर कार इंडियन प्रीमियर लीग पर पड़ ही गया। जी हां आईपीएल 3 का एक भी मैच अब आंध्र प्रदेश में नहीं खेला जाएगा। यह फैसला राज्य में व्याप्त अस्थिरता और राजनीतिक आंदोलनों के बार-बार उठने के कारण लिया गया है। आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित सभी मैच अब महाराष्ट्र में होंगे।
आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर के माध्यम से शनिवार रात को यह जानकारी दी। आईपीएल के पांच मैच हैदराबाद और दो मैच विशाखापत्तनम में होने वाले थे। अब ये सभी सातों मैच महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिए गए हैं।
12 मार्च को उद्घाटन मैच
मोदी ने बताया कि डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का उद्घाटन मैच अब 12 मार्च को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चार्जर्स की टीम नागपुर में लगातार तीन मैच और फिर वापस डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन मैच खेलेगी।
कोई रिस्क नहीं लेना चाहते मोदी
ललित मोदी और उनके मैनेजमेंट से यह साफ हो गया है कि वो क्रिकेटरों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा की पूरी गारंटी दिए जाने के बावजूद आईपीएल मैनेजमेंट ने राज्य में होने वाले मैचों को मुंबई और नागपुर स्थानांतरित कर दिया।
आईपीएल के इस फैसले पर आध्र प्रदेश सरकार खासी नाराज़ भी है। हाल ही में राज्य सरकार ने डेक्कन चार्जर्स से कहा था कि यदि मैच स्थानांतरित हों तो उनकी टीम आईपीएल का बहिष्कार कर दें। उधर चार्जर्स के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मैचों के स्थानांतरण के बारे में उन्हें अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उनका कहना है कि पहले आईपीएल के उद्घाटन मैच का स्थान बदलने की बात थी, अन्य मैचों पर हुए निर्णय की उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications