For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: पहले टेस्ट मैच में इस वजह से काली पट्टी बांधकर उतरे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी


नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला 4 अक्टबर से राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और इस टीम की सबसे खास बात यह रही कि 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ इस मुकाबले में डेब्यू करते बतौर सलामी बल्लेबाज नजर आए। वहीं दोनों टीमों के क्रिकेटर अपनी-अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे। दरअसल, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर केमार रोच की नानी का निधन हो गया था जिसके चलते वह बारबाडोस लौट गए। वह पहले टेस्ट मैच में टीम के साथ भी नहीं हैं। इसी के चलते उनकी नानी को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के क्रिकेटर अपनी-अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे।

ये भी पढ़ें-अनुष्का और आयशा के बीच अनबन के बाद शिखर को टीम इंडिया से आउट किए जाने पर सवाल

इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही और पहले ही ओवर में केएल राहुल को अपना विकेट गंवाना पड़ा। हालांकि कई रिकॉर्ड अभी बनने बाकी थे, पहला मैच खेल रहे शॉ ने इस खेल के पहले दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए शानदार शतक जड़ा और 134 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं पुजारा ने भी 86 रनों की पारी खेली हालांकि वो शतक से चूक गए। वहीं खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 248 रन था। बता दें कि रोच पहले टेस्ट के बीच में टीम के साथ जुड़ेंगे। वेस्ट इंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा, 'केमार अब तक नहीं लौटे हैं। उसके परिवार में निधन हो गया था और वह पहले टेस्ट के बीच में टीम से जुड़ेंगे।'

Story first published: Thursday, October 4, 2018, 15:27 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+