#Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, कोहली की शानदार पारी
मीरपुर। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत ने 5 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। शुरुआती झटकों के बाद विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अपने घुटने टेक दिये। कोहली ने शानदार 49 रनों की पारी खेली।
युवराज सिंह ने नाबाद 14 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप में 11 मैचों में 6ठीं जीत दर्ज की है। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने 3 व मोहम्मद शामी ने 2 विकेट हासिल किये।
पाकिस्तान के 83 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले ही ओवर में भारत के लगातार 2 विकेट गिर गये। रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे अपना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गये।
दो विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने आये सुरेश रैना भी सिर्फ 1 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। 8 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद कोहली और युवराज ने पारी संभालते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी काफी खराब हुई। हार्दिक पांड्या ने 3 व रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। महज 4 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में पाकिस्तान ने पहला विकेट खो दिया था। आशीष नेहरा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलायी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
