IPL: कोहली नहीं धोनी हैं पोंटिंग की टीम के कप्तान, डिविलियर्स बाहर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने IPL के लिए अपनी सर्वकालिक टीम की घोषणा की हैं। पोंटिंग की इस टीम में 7 भारतीय खिलड़ियों के साथ 4 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि इस टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। धोनी के अलावा टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, नेहरा और अमित मिश्रा शामिल हैं। वहीं अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें वेस्टइंडीज के विस्पोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि चोट की वजह से ब्रावो आईपीएल सीजन 10 में नहीं खेल पाए। वे गुजरात की तरफ से खेलते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी टीम में जगह दी है। कमाल की बात यह है कि पॉन्टिंग की इस टीम में मिस्टर 360 डिविलियर्स, स्पिनर सुनील नारायण और धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को जगह नहीं मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
