For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL दिल्ली टेस्टः ड्रॉ हुआ तीसरा टेस्ट मैच, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 536 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। भारत की तरफ से मुरली विजय ने शतक (155) और विराट कोहली ने दोहरा शतक (243) लगाया। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारी खेली।

जवाब में श्रीलंकाई कप्‍तान दिनेश चंदीमल (नाबाद 164) और एंजेलो मैथ्‍यूज (111) के शतकों की मदद से श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 373 रन बना पाई। भारत की तरफ से अश्विन और ईशांत ने तीन, शमी, जडेजा ने दो-दो विकेट झटके। भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त हासिल हुई।

दूसरी पारी में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो शुरुआत खराब रही और पिछली पारी के शतकवीर मुरली विजय 9 रन बनाकर आउट हो गए। मुरली विजय के बाद भारत को अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका। रहाणे 10 रन बनाकर आउट हुए। कुल मिलाकर रहाणे का प्लॉप प्रदर्शन जारी है। रहाणे का विकेट दिलरुवान परेरा ने लिया। इसके बाद पुजारा फिफ्टी बनाने से चूक गए। पुजारा ने 66 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 49 रन बनाए।

पुजारा के जाने के बाद शिखर धवन ने अपने जन्मदिन के मौके पर न केवल शानदार फिफ्टी जड़ी बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किए। इसके बाद कोहली भी फिफ्टी बनाकर चलते बने। लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी फिफ्टी पूरी की और भारत ने 246/5 पर दूसरी पारी घोषित कर दी। बता दें कि भारत को पहली पारी के आधार पर 163 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। कुल मिलाकर श्रीलंका को जीत के लिए 410 का लक्ष्य मिला।

जवाब में श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 31 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे

पांचवे दिन का खेल शुरू होते ही भारत ने केवल 36 गेंदें ली श्रीलंका का चौथा विकेट गिराने में। जी हां, दरअसल रविंद्र जडेजा की बेहद ही शानदार गेंद पर स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे ने एंजिलो मैथ्यूज का शानदार कैच लपक कर उन्हें 1 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

हालांकि उसके बाद श्रीलंका कप्तान चांडीमल ने लंच तक डि सिल्वा के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी कर डाली। डि सिल्वा ने शानदार फिफ्टी जड़ श्रीलंका की उम्मीदों को जहां बनाए रखा तो वहीं भारत के लिए परेशानी पैदा कर दी थी। धनंजय डि सिल्वा ने फिफ्टी को शतक में तब्दील कर भारतीय चिंताओं को बढ़ा दिया। डि सिल्वा ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ दिया। हालांकि डि सिल्वा रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन चले गए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए निरोशन डिकवेला ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों खूब थकाया।

अंत में श्रीलंका ने 299/5 रन बनाए बाद में मैच ड्रॉ करने पर सहमति बनी। विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। इसी के साथ भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।

Story first published: Wednesday, December 6, 2017, 17:17 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+