For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSL: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 371/4, विराट कोहली (156*) रोहित शर्मा (6*) नाबाद

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन की वापसी हुई है और वे केएल राहुल की जगह खेलेंगे। वहीं उमेश यादव को बाहर रख कोहली ने शमी पर दांव खेला है।

भारतीय टीम इस प्रकार हैः-

शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा।

वहीं श्रीलंका टीम की बात करें तो उसमें तीन बदलाव हुए हैं। रंगना हेराथ, थिरिमाने, शनाका को बाहर रखा गया है। इन तीनों की जगह पर लक्षन संदाकना, धनंजय डि सिल्वा और रोशेन सिल्वा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार हैः-

सदीरा समरविक्रमा, दीमुथ करुरणत्ने, धनंजय डि सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदिलाल (कप्तान), निरोशन डिकवेल (कीपर), रोशन सिल्वा, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल, लक्षण सांदाकन, लाहिरू गमगे।

भारत की तरफ से ओपनिंग करने आए शिखर धवन और मुरली विजय ने शानदार शुरुआत की। हालांकि शिखर धवन लय में दिख रहे थे लेकिन 23 रन बनाकर दिलरुवान परेरा का 100वां शिकार बने। धवन के आउट होते समय भारत का स्कोर 42 रन था। धवन के बाद बल्लेबाजी के लिए आए पुजारा ने अच्छा खेल दिखाना शुरू ही क्या था कि लाहिरू गमगे ने उन्हें 23 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।

हालांकि दो विकेट जल्दी खोने के बावजूद ओपनर मुरली विजय ने एक छोर पकड़े रखा और 67 गेंदों में 7 चौकों की मदद से शानदार फिफ्टी लगा दी। लंच तक (27 ओवर) भारत का स्कोर 116/2 था। लंच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया और ताबड़तोड़ फिफ्टी लगा डाली। इसी बीच कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। कोहली ने गमगे के 37वें ओवर में 3 चौके जड़ 13 रन बटोरे। 46वें ओवर में भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया।

हालांकि मुरली विजय ने अपना शानदार खेल दिखाना जारी रखा। विजय ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ दिया। विजय ने 164 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 101* रन बनाए। विजय के साथ विराट कोहली तेजी से रन बनाते रहे और उन्होंने पहली बार अपने होम ग्राउंड में टेस्ट शतक जड़ा। कोहली ने 110 गेंदों में 14 चौकों के साथ शतक जड़ा। 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 269/2 रहा।

लगभग पूरे दिन बल्लेबाजी करने के बाद भारत को तीसरा झटका लक्षन संदाकना ने दिया। संदाकना की बाहर जाती गेंद को विजय पढ़ नहीं पाए और बाहर निकलकर खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। हालांकि विजय ने कोहली के साथ मिलकर 398 गेंदों में 283 रनों की साझेदारी की और कुल 267 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 155 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि बतौर ओपनर मुरली विजय दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपना स्थान पक्का कर गए। भारत का स्कोर 361/3,

विजय के बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। रहाणे 1 रन बनाकर स्टंप आउट हुए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 371/4, विराट कोहली (156*) रोहित शर्मा (6*) नाबाद।


गौरतलब है कि भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। कोलकाता में खेला गया पहला मैच सुरंगा लकमल की धारदार गेंदबाजी व विराट कोहली के शतक की बदौलत ड्रॉ रहा था। हालांकि नागपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारत ने पारी व 239 रनों से जीतकर इतिहास रचा था।

अब तीसरा मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। अगर ये मैच ड्रॉ भी रहता है तो भी सीरीज भारत के नाम होगी। ऐसे में इस सीरीज में जीत से साथ ही यह भारत की लगातार नौंवीं सीरीज जीत होगी। टेस्ट क्रिकेट में अब तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने ही यह कारनामा करने में कामयाबी हासिल की है।

बता दें कि साल 2014-15 से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को चार मुकाबलों की सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से भारत ने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है

Story first published: Saturday, December 2, 2017, 16:39 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+