For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉल टेम्परिंग विवाद: बैन के बाद स्मिथ-वार्नर को यहां बिताने होंगे 100 घंटे, बेहद खास है वजह

नई दिल्ली। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए बैन कर दिया है। बैन के बाद दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने पर भी ग्रहण लग गया है। जिसके बाद अब इन क्रिकेटरों का भविष्य अंधेरे में लग रहा है। खबरों की मानें तो डेविड वार्नर हमेशा-हमेशा के लिए क्रिकेट छोड़ सकते हैं। वहीं स्मिथ अपने बैन हटने तक का इंतजार करेंगे।

लेकिन क्या आपको पता है कि स्मिथ और वार्नर पर केवल बैन ही नहीं लगाया है बल्कि उन्हें इंटरनेशनल और प्रीमियर क्रिकेट खेलने पर भी बैन लगा दिया है। कुल मिलाकर ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अपनी टीमों से नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि स्मिथ जहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे तो वहीं डेविड वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे।

इन क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक अब 100 घंटे सामुदायिक क्रिकेट यानी कम्युनिटी क्रिकेट खेलकर बिताने होंगे। हालांकि ये सजा पूरे साल की है मतलब कि स्मिथ और वार्नर को पूरे साल में 100 घंटे कम्युनिटी क्रिकेट खेलनी होगी। तीनों खिलाड़ियों को क्रिकेट समुदाय से संपर्क बरकरार रखने के लिए क्लब क्रिकेट खेलने की अनुमति होगी। साथ ही तीनों खिलाड़ियों को कम्युनिटी क्रिकेट में 100 घंटे तक स्वैच्छिक सेवा भी करनी होगी।

अगले साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप को देखते हुए इन धाकड़ क्रिकेटरों का क्रिकेट से जुड़ा रहना जरूरी है। हालांकि इसके अलावा ये क्रिकेटर क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे। आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कैमरन बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़खानी यानी टेम्परिंग करते हुए पकड़ा गया था। जिसके बाद उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष डेविड पीवेर ने कहा, 'ये पेशेवर खिलाड़ियों के लिए अहम सजा है और बोर्ड इसे हल्के में नहीं लेगा। उम्मीद है कि सजा पूरी होने के बाद ये खिलाड़ी उस खेल में अपना करियर फिर बना सकेंगे, जिसे वे प्यार करते हैं।'

Story first published: Thursday, March 29, 2018, 8:34 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+