वेस्टइंडीज संग टी-20 क्रिकेट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम धोनी की अगुवाई में अमरीका रवाना
पोर्ट आॅफ स्पेन। भारत-वेस्टइंडीज की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों देशों की टीमें 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। अमरीका के फ्लोरिडा शहर में 27 अगस्त को पहला मैच खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला अगले ही दिन यानी 28 अगस्त को खेला जाना है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम इस दौरे के लिए आज रवाना हो गई है।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर खिलाड़ियों की तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि ये दोनों ही टी20 मुकाबले शाम साढ़े सात बजे से प्रसारित होंगे।
Read : युपटीवी ने खरीदे भारत-वेस्टइंडीज़ टी20 क्रिकेट सीरीज़ के लाइव प्रसारण अधिकार
अमरीका में इनके प्रसारण के अधिकार युपटीवी ने खरीदे हैं। टीम इंडिया का अमरीका में पहली बार टी-20 मैच खेलेगी, इसको लेकर खिलाड़ी काफी उत्साहित भी हैं।
Read : भारतीय क्रिकेट कोच अनिल कुंबले को सालाना मिलेगी इतनी सैलरी लेकिन फिर भी रवि शास्त्री से कम
बीसीसीआई ने अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडल पर आर अश्विन का यह वीडियो भी शेयर किया है जो कि टीम इंडिया के सपोर्ट के लिए समर्थन को भारतीय फैन्स को आमंत्रित कर रहे हैं :
COMING SOON... The SPIN KING - @ashwinravi99 #TeamIndiaInUSAhttps://t.co/WbvnPgqApx
— BCCI (@BCCI) August 23, 2016
(नोट: तस्वीरें और वीडियो बीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिए गए हैं।)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

