वन-डे 4000 रन पूरा करने वाले रोहित बने भारत के 14वें बल्लेबाज
हेमिल्टन| आज विश्वकप में भारत अपना पांचवा मैच खेल रहा है, आज उसकी भिड़ंत आयरलैंड से हो रही है। इस मैच में कौन जीतेगा और कौन हारेगा इसका फैसला तो थोड़ी देर में चल जायेगा लेकिन इस मैच के जरिये आज भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के करियर में एक सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। आज क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने एकदिवसीय करियर में 4000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह भारत के 14वें बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा के साथ पर्थ के होटल में वो कौन थी?
आयरलैंड के खिलाफ बल्लेबाज करने उतरे रोहित ने जैसे ही 31 रन बनाये वैसे ही उनके वनडे करियर के 4000 रन पूरे हो गये हैं।मालूम हो कि रोहित विश्व के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एकदिवसीय मैचों में दो बार दोहरे शतक लगाए हैं। उनके नाम एकदिवसीय मैचों का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग (264) है।
वनडे में रोहित शर्मा के 4000 रन पूरे
रोहित ने अब तक अपने करियर में छह शतक लगाए हैं और एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर 49 के औसत से रन बटोरे हैं। जहां तक औसत की बात है तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के बाद दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
विश्वकप के बाद रोहित शर्मा का बज जायेगा बैंड!
आईये डालते हैं कि रोहित से पहले किन-किन भारतीयों ने 4000 रनों का आंकड़ा छुआ है...

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर (18426)

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली (11221)

राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ (10768)

अजहर
मोहम्मद अजहरूद्दीन (9378)

युवराज सिंह
युवराज सिंह (8237)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (8169)

वीरेंद्र सहवाग
वीरेंद्र सहवाग (7995)

विराट कोहली
विराट कोहली (6451)

अजय जडेजा
अजय जडेजा (5359)

गौतम गम्भीर
गौतम गम्भीर (5238)

सुरेश रैना
सुरेश रैना (5206)

नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू (4413)

के. श्रीकांत
के. श्रीकांत (4091)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने मंगलवार को अपने एकदिवसीय करियर में 4000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह भारत के 14वें बल्लेबाज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications