श्रीलंका सरकार ने दिए वर्ल्ड कप 2011 फाइनल के जांच के आदेश, लगा है फिक्सिंग का आरोप
नई दिल्ली। क्या सच में वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मैच फिक्स था, क्या उस दिन मैदान पर जो हुआ था वो एक तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ था। इन्हीं बातों का जवाब जानने के लिए श्रीलंका सरकार ने वर्ल्ड कप 2011 फाइनल मैच में फिक्सिंग की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विश्वकप का फाइनल मैच फिक्स था?
आपको बता दें कि हाल ही में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आरोप लगाया था कि विश्वकप का फाइनल मैच फिक्स था। आपको बता दें कि रणतुंगा की ही कप्तानी में श्रीलंका ने साल 1996 में विश्वकप का खिताब जीता था और ऱणतुंगा साल 2011 में हुए फाइनल मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बतौर कॉमेंटेटर मौजूद थे।

जांच के आदेश
रणतुंगा ने कहा था, उस दिन के श्रीलंकाई टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठते हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। उनकी ओर से की गई लिखित शिकायत पर ही बुधवार को श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी श्रीशेखर ने मैच फिक्सिंग के आरोप के जांच के आदेश दे दिए हैं।

मैच को इंडिया ने जीता था
फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने महेला जयवर्धने के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य रखा था, इस मैच को इंडिया ने जीता था।

50 से अधिक सिगरेट पी थी
रणतुंगा ही नहीं बल्कि श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री अलुथगामगे ने भी मंगलवार को लोकल चैनल से कहा था कि मैच के दौरान वह स्टेडियम में मौजूद थे, मैच के बाद उन्हें जो मैनेजर रिपोर्ट मिली थी उसमें उन्हें पता चला था कि एक सीनियर खिलाड़ी ने मैच के दौरान ड्रेसिंग रूप में 50 से अधिक सिगरेट पी थी।

मैच के बाद इस्तीफा देने की पेशकश
औऱ उसके बाद तत्कालीन कप्तान कुमार संगाकारा ने बिना कोई कारण बताए मैच के बाद इस्तीफा देने की पेशकश की थी। अलुथगामगे ने संदेह जताकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications