Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वरदा इफेक्ट: 5वें टेस्ट मैच के लिए गर्म कोयले से सुखाई जा रही है चेन्नई की पिच

चेन्नई। इंग्लैंड के साथ टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, हालांकि वो ये सीरीज जीत चुकी है लेकिन इस श्रृंखला का अंतिम मैच अभी बाकी है जो कि शुक्रवार को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम इंडिया जहां इस मैच को भी जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं दूसरी ओर अंग्रेजों का भी पूरा जोर होगा कि वो सम्मान के साथ इस सीरीज से विदा हों और इस कारण वो भी चेन्नई फतेह के ही बारे में सोचेंंगेे।

हालांकि दो दिन पहले चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान 'वरदा' ने यहां केे हालात काफी खराब कर दिए हैं, जिससे ये लगने लगा था कि शायद यहां अब मैच ना हो लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

चिदंबरम स्टेडियम को पूरी तरह से मैच के अनुरूप बनाने के लिए इस समय सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, आपको जानकर हैरत होगी कि चेन्नई में गीली पिच और मैदान को सुखाने के लिए गर्म कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस बारे में पता तब चला इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटटेर नासिर हुसैन ने कोयले से पिच सुखाने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+