युवराज और हैजल ने बताया अपना हनीमून प्लान: बेहद रोमांटिक...
नई दिल्ली। कभी इंडियन क्रिकेट टीम के मिस्टर रोमियो कहे जाने वाले युवराज सिंह तीन महीने बाद अपनी रीयल जूलियट हेजल संग सात फेरे लेने जा रहे हैं।
उन्होंने अपने प्यार की रिंग तो हेजल की उंगलियों में पिछले साल ही पहना दी थी लेकिन इस साल दिंसबर में दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध जायेंगे।
उम्मीद है कि युवी अपने जन्मदिन यानी कि 12 दिसंबर के आस-पास शादी करने वाले हैं, हालांकि उन्होंने डेट तो नहीं बतायी लेकिन शादी की बहुत सारी बातें मीडिया से शेयर कीं।
अपनी लाइफ के इतने बड़े फैसले के बारे में बताते हुए युवी काफी खुश नजर आ रहे थें और उन्होंने अपनी मंगेतर हेजल की काफी तारीफ भी की। शादी की ड्रेस के लिए उन्होंने कहा कि मैंने गेंद हेजल के पाले में डाली हैं, वो जो कहेंगी वो ही पहन लूंगा उम्मीद है कि वो मुझ पर ज्यादा बोझ नहीं डालेंगी और जो भी पहनायेंगी वो आराम दायक होगा क्योंकि मुझे अपनी शादी में डांस भी करना है।
हनीमून के बारे में हंसते हुए युवी ने कहा कि हमने अभी कुछ प्लान नहीं किया है लेकिन मुझे और हेजल दोनों को समुद्र काफी पसंद है इसलिए हो सकता है कि शादी के बाद हम हवाई, बोरा-बोरा या मालदीव जा सकते हैं लेकिन मैं चाहता हूं कि हम कहीं भी जायें प्लीज उस समय कोई कैमरा हमें कवर ना करें इसलिए इसे मैं गुप्त ही रखूंगा क्योंकि वो पल हमारा होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
