Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेमीफाइनल में पहुंचा ब्राजील लेकिन नेमार हुए वर्ल्‍ड कप से बाहर

फोर्टालेजा। शुक्रवार की देर रात हुए फुटबाल वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में ब्राजील, कोलंबिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन इस जीत के साथ उसे एक जोरदार झटका भी लगा है।

टीम के स्टार स्ट्राइकर नेमार मैच के 87वें मिनट में बुरी तरह चोटिल होकर वर्ल्ड कप के बाकी के मैचों से बाहर हो गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है।

कोलंबिया के खिलाफ मैच खात्मे की तरफ बढ़ ही रहा था कि तभी 87वें मिनट में नेमार को कोलंबियाई डिफेंडर कैमिलो जुनिगा ने पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। चोट इतनी जबर्दस्त थी कि नेमार उठ ही नहीं सके। जब नेमार को स्ट्रेचर पर मैदान के बाहर ले जाया जा रहा था, तब उनकी आंखों में आंसू थे।

उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। इस तरह नेमार का वर्ल्ड कप के बाकी के मैचों में खेलना नामुमकिन हो गया।

नेमार के बाहर जाने से वर्ल्ड कप जीतने की ब्राजील की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। नेमार ने इस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए कुल 4 गोल मारे थे।

ब्राजील के लिए दोहरा झटका यह रहा कि उनके दूसरे स्टार खिलाड़ी और कैप्टन टियागो सिल्वा भी टूर्नामेंट में दूसरा येलो कार्ड मिलने की वजह से सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे। शुक्रवार को हुए मैच में सिल्वा ने शानदार गोल किया था। सेमीफाइनल में ब्राजील मंगलवार को शानदार फॉर्म में चल रही जर्मनी की टीम से भिड़ेगी।

वहीं दूसरी ओर मैट्स हमेल्स के एकमात्र गोल की बदौलत तीन बार की चैम्पियन जर्मनी ने शुक्रवार को मरकाना स्टेडियम में हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप-2014 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हमेल्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फ्रांस मैच के सातवें मिनट में गोल का बहुत अच्छा अवसर चूक गई। वालबुएना के पास पर करीम बेंजेमा का शॉट गोलपोस्ट के बाएं से वाइड रहा। इसके बाद 13वें मिनट में मैट्स हमेल्स ने हेडर के जरिए गोल कर जर्मनी को 1-0 से बढ़त दिला दी।

पिछड़ने के बाद फ्रांस ने बराबरी करने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन मध्यांतर तक गोल की पांच बेहतरीन कोशिशें करने के बावजूद गोल नहीं कर सके। इस दौरान जर्मनी गेंद पर 55 फीसदी तक कब्जा बनाए रखने में सफल रहा। जर्मनी 34वें मिनट में वालबुएना और बेंजेमा की दो बेहतरीन कोशिशें नाकाम करने में कामयाब रहा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+