टीम इंडिया फिर से पहले स्थान से खिसकी
दुबई। एडिलेड में खेले गये अंतिम वनडे मुकाबले मे आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी रैंकिंग में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। सीरीज 4-1 से आस्ट्रेलिया के नाम रही। सीरीज की शुरूआत में आस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर थी, टीम के 114 अंक थे। जबकि 111 अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम तीसरे स्थान पर थी। सीरीज के अंत में आस्ट्रेलिया के 117 अंक हो गये, हालांकि टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के अंकों में डेसीमल का ही फर्क है।
वहीं सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड के दो रेटिंग अंक कम हो गये हैं और टीम दक्षिण अफ्रीका के बाद चौथे स्थान पर है। भारत के पास एक नंबर पर आने का मौका है कि अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को बाकी बचे दो मैचों में हरा देती है तो टीम पहले स्थान पर फिर आ जाएगी। वर्तमान जारी सीरीज में न्यूजीलैंड टीम 2-0 से आगे है। दो वनडे जीतने के बाद भारत के पास एक अंक ज्यादा हो जाएगा।
अगर टीम दोनों वनडे मैच हार जाती है तो भी टीम दूसरे स्थान पर बरकरार रहेगी। दोनों वनडे हारने की स्थिति में टीम के 115 अंक रह जाएंगे।
हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह टीम ने तीसरे वनडे में संघर्ष किया है, उससे कहा जा सकता है कि टीम और बेहतर कर सकती है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: India lose top ODI rank again
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
