युवराज सिंह ने एक्ट्रेस हैजल कीच से बाली में की सगाई

मुंबई। एक बार फिर से युवराज सिंह चर्चा में हैं, वजह है उनकी लेडी लव हैजल कीच, जिनके साथ रिलेशन को लेकर वो हमेशा ही खंडन करते रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से युवी वे दिवाली के दिन इंडोनेशिया के बाली में सगाई कर ली है।

इस निजी समारोह में बेहद करीबी लोगों के शामिल होने की खबर है। कहा जा रहा है कि युवराज सिंह दिवाली पर ही ब्याह रचाने वाले थे लेकिन किसी क्लोज रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने की वजह से उन्होंने अपनी शादी की डेट फरवरी कर दी है।

इससे पहले जब हैजल से शादी की खबरें आयी थीं तो युवी ने खुद ट्वीट करके इसका खंडन किया था और मीडिया पर दोष मढ़ते हुए कहा था कि अब मीडिया वाले जरा मेरी शादी की तारीख और वेन्यू भी बता दें। फिलहाल अब पर्दा उठ चुका है और युवी ने अपने प्यार की अंगूठी हैजल की अंगुली में पहना दी है।

गौरतलब है कि हैजल कीच सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड में आइटम रोल कर चुकी हैं वो फिल्म में अभिनेत्री करीना कपूर की सहेली बनी थीं।

Story first published: Thursday, November 12, 2015, 10:39 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+