नताशा और पांड्या के रिश्ते को लेकर अली गोनी ने किया ये खुलासा
नई दिल्ली: भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नए साल के पहले दिन ही बाॅलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई कर फैंस को खुशखबरी दी। पांड्या ने दुबई में बीच पर क्रूज बुक करते हुए नताशा को अंगूठी पहनाकर अपना हमसफर चुना। दोनों को क्रिकेट जगत व बाॅलीवुड जगत से बधाईयां मिलीं। वहीं पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड उर्वशी राैतेला ने भी पांड्या को बधाई थी। इसके अलावा कभी नताशा के साथ चर्चा में आए अली गोनी ने भी बधाई दी। गोनी ने हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए पांड्या और नताशा को लेकर नया खुलासा किया।

नताशा हार्दिक से बहुत प्यार करती हैं
सगाई से पहले पांड्या का नाम कई हसीनाओं से जोड़ा गया। हाल ही में ईशा गुप्ता से पांड्या के अफेयर की खबरें आईं, लेकिन उन्होंने नताशा को अपनाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। माना जा रहा था कि पांड्या नताशा को कुछ ही महीनों पहले मिले, लेकिन अली गोनी का कहना है कि वो लंबे समय से एक-दूसरे के टच में थे। गोनी ने कहा, "नताशा ने कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में मुझे बताया था। नताशा, हार्दिक से बहुत प्यार करती हैं और वह भी उनसे करते हैं। मुझे याद है कि 'नच बलिए' के दौरान भी नताशा हार्दिक को फोन किया करती थी। ये दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं और मैं नताशा के लिए काफी खुश हूं। ये एक-दूसरे के लिए परफेक्ट जोड़ी है। नताशा काफी स्वीट और केयरिंग हैं।"

2012 में भारत आई थी नताशा
नताशा उम्र में पांड्या से बड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वह सर्बिया की मशूहर माॅडल थीं। वह अपने मंगेतर हार्दिक पांड्या से लगभग डेढ़ साल बड़ी हैं। पांड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को हुआ था। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए नताशा ने साल 2012 में भारत में कदम रखा था। नताशा ने विभिन्न प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए एक मॉडल के रूप में शुरुआत की, जहां उन्होंने लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में कदम रखा।

बादशाह के गाने में आईं थी नजर
2014 में, वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल थीं। तभी उन्होंने बहुत लोकप्रियता हासिल की और एक घरेलू नाम बन गया। उन्होंने एक महीने बिग बाॅस के घर में रहकर अपनी अदाओं के बल पर अपने फैंस की संख्या बढ़ा ली। इंस्टाग्राम पर नताशा के फोलोअर्स की संख्या 9 लाख से भी ज्यादा है। बादशाह द्वारा संगीत वीडियो 'बंदूक' में दिखाए जाने पर नताशा ने बहुत दिल जीता। हालाँकि, उनका उनकी पहचान तब 4 गुना बढ़ गई जब वह बादशाह के अगले गाने 'डीजे वाले बाबू' में जबरदस्त डांस के साथ नजर आईं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
