For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड को टक्कर देने के लिए तैयार हैं अल्जारी जोसेफ, विरोधी ले रहे हैं हल्के में

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड को उन्हीं के घर टक्कर देने के लिए तैयार है। विंडीज के पूर्व दिग्गजों को भरोसा है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है उनका तेज गेंदबाजी विभाग अल्जारी जोसेफ के कारण कमजोर पड़ रहा है। लेकिन जोसेफ इंग्लैंड को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि साथी तेज गेंदबाजों की तुलना में अनजान होने के कारण फायदा हो सकता है।

23 साल के जोसेफ ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले है जबकि वह शेनन गैब्रिएल की अगुआई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं जिसमें केमार रोच और जेसन होल्डर भी शामिल हैं। 'क्रिकबज' ने जोसेफ के हवाले से कहा कि बेशक उन खिलाड़ियों के पास मेरे से अधिक अनुभव है। लेकिन मुझे पता है कि मैं किसी भी विरोधी पर हावी हो सकता हूं। उन्होंने कहा, ''मैं अधिकतर सोचता हूं कि टीमें मुझे कमजोर समझती हैं। मुझे लगता है कि मेरा काम उनके गेंदबाजों का समर्थन करना और दबाव बनाए रखना है। ऐसा जरूरी नहीं कि यह उम्र के कारण है, लेकिन यह मैचों की संख्या के कारण है जो मैंने बाकी तीनों गेंदबाजों की तुलना में खेले हैं।'

जोसेफ का कहना है कि उन्हें अनजान होने का फायदा मिल सकता है। जोसेफ ने कहा, ''मैं इसका इस्तेमाल फायदे के लिए कर सकता हूं। मुझे अपनी क्षमता पता है और उन्हें शायद नहीं पता। लेकिन मुझे पता है कि मैं किसी भी विरोधी पर भारी पड़ सकता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि टीम को रैंकिंग में ऊपर ले जाउं।। मुझे खेलने का मौका मिलता है तो मैं इसका फायदा उठाने का प्रयास करूंगा और कप्तान तथा टीम की जरूरत के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा।''

आपकी जानकारी के दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 8 से 12 जुलाई के बीच साउथैंप्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी। सीरीज का दूसरा मैच 16 से 20 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जबकि आखिरी टेस्ट मैच 24 से 28 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में ही होगा।

Story first published: Monday, June 29, 2020, 8:35 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+