For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट से जुड़ी ऐसी बातें जिन्हें सुनकर हैरान रह जायेंगे आप..

बैंगलुरू। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है क्योंकि इसे पहले बड़े-बड़े देशों के जेंटलमैन खेला करते थे लेकिन धीरे-धीरे यह जेंटलमैन गेम लोगों के जीवन में शूमार हो गया है और भारत जैसे देश में तो क्रिकेट एक धर्म की तरह पूजा जाता है।

भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं धर्म है

इसलिए दौलत-शौहरत की गद्दी पर बैठे हमारे क्रिकेटरों को लोग भगवान तक कहने में परहेज नहीं करते हैं। वक्त बदला तो वक्त बदलने के साथ-साथ क्रिकेट में बदलाव भी हुआ है। पहले केवल पांच दिनों तक चलने वाले टेस्ट क्रिकेट ने पहले 50-50 के वनडे के रूप में लोगों के सामने आया तो वहीं आज लोग 20-20 के पसंद करते हैं।

क्रिकेट ने वक्त के साथ बदला रूप

आईपीएल उसी लोकप्रियता का सबसे खूबसूरत उदाहरण है इसलिए आज हम आपको क्रिकेट से जुड़े ऐसे अजीब तथ्य बतायेंगे जिन्हें सुनकर आप निश्चित रूप से हैरान हो जायेंगे।

इन हैरत-अंगेज बातों को जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

केवल एक जीत

केवल एक जीत

टेस्ट मैच में श्रीलंका ने आज तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल एक ही बार जीत हासिल की है, वो भी साल 1999 में।

सनथ जयसूर्या

सनथ जयसूर्या

जयसूर्या को बेहतरीन ऑलराउंडर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर शेनवार्न से ज्यादा विकेट लिए हैं।

शेर-ए-बांग्ला

शेर-ए-बांग्ला

बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला और बंगाबंधु स्टेडियम में क्रिकेट का मक्का कहे जाने लार्डस् से ज्यादा वनडे खेले गये हैं।

21 मेडन ओवर

21 मेडन ओवर

भारतीय स्पिनर बापू नडकरनी ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 21 मेडन ओवर फेंके थे, यह अब तक अद्भभुत रिकार्ड है।

174 गेंदों पर नाबाद 36 रन

174 गेंदों पर नाबाद 36 रन

विश्वकप में 335 रन का पीछा करते हुए सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए थे, यह मैच 1975 में हुआ था।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

विश्वकप में नॉकआउट के मौके पर केवल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है और वह है सौरव गांगुली।

विराट का कमाल

विराट का कमाल

विराट कोहली की मौजूदगी में भारत ने 300 से ज्यादा का टारगेट 5 बार पार किया है।

महेला जयावर्धने

महेला जयावर्धने

विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं महेला जयावर्धने।

कर्टनी वाल्श

कर्टनी वाल्श

टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ी का नाम कर्टनी वाल्श है।

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली

वनडे में लगातार 4 बार मैन ऑफ़ द मैच का खिताब जीतने वाले सौरव गांगुली है।

डर्क नानेस

डर्क नानेस

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स दोनों टीमों के लिए खेलने वाले डर्क नानेस अकेले क्रिकेटर हैं।

उधार का बल्ला

उधार का बल्ला

शाहिद अफरीदी ने वनडे का सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए वक़ार यूनिस का बल्ला उधार लिया था।

पहली ही गेंद पर विकेट

पहली ही गेंद पर विकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी इंज़माम उल हक़ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था।

केवल 6 छक्के

केवल 6 छक्के

सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने पूरे करियर में केवल 6 छक्के जड़े।

सहवाग का 19 कनेक्शन

सहवाग का 19 कनेक्शन

विस्फोटक वीरेन्द्र सहवाग का 19 कनेक्शन

ट्वेंटी-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर है 119।

वनडे में 219 और टेस्ट में 319।

सहवाग ने 119 आईपीएल में बनाए थे।

सचिन से आगे अकरम

सचिन से आगे अकरम

वसीम अकरम का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर सचिन तेंदुलकर से ज्यादा है, पाकिस्तानी क्रिकेटर अकरम में 257 रन बनाए हैं और सचिन तेंदुलकर का उच्चतम स्कोर है 248 नॉट आउट।

विश्वकप का फाइनल हारा

विश्वकप का फाइनल हारा

क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड ही एक ऐसी टीम है, जिसने 60 ओवर का फाइनल (1979 विश्वकप), 50 ओवर का फाइनल (1992 विश्वकप और 2004 चैंपियंस ट्रॉफी) और आईसीसी टूर्नामेंट में 20 ओवर का फाइनल (2013 चैंपियंस ट्रॉफी) मैच हारा है।

सारे नंबरों पर खेला है

सारे नंबरों पर खेला है

लांस क्लूसनर, अब्दुर रज़्ज़ाक़, शोएब मलिक और हशन तिलकरत्ने ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे मैचों में 1 से लेकर 10 नंबर तक सभी जगहों पर बल्लेबाजी की है।

एक भी शतक नहीं

एक भी शतक नहीं

महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया के बाहर एक भी शतक नहीं बनाया।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

सुरेश रैना के नाम एशिया के बाहर एक ही शतक।

ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ

100 से अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले ग्रीम स्मिथ इकलौते कप्तान।

केवल एक बार डक पर

केवल एक बार डक पर

रणजी करियर में सचिन तेंदुलकर महज एक बार शून्य पर आउट हुए थे, यह विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया था।

सईद अजमल

सईद अजमल

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को आज तक एक भी मैनऑफ द मैच अवार्ड नहीं मिला है।

कपिल देव ने मारा था पहला शतक

कपिल देव ने मारा था पहला शतक

1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ 175 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ही हैं।

शिवनारायण चंद्रपॉल

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी चंद्रपॉल ने अपनी आंखों के नीचे एंटी गिलेयर स्टिकर लगा कर खेलते थे जिसमें Mueller लिखा हुआ था, चद्रपॉल ने 2002 में भारत के खिलाफ़ लगातार 1051 बॉल्स का सामना किया, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

बिना खाता खोले 43 बार आउट

बिना खाता खोले 43 बार आउट

कॉर्टनी वॉल्श टेस्ट मैच में बिना खाता खोले 43 बार आउट हो चुके हैं।

सुनील गावस्कर ने अपने बच्चे का नाम रखा रोहन

सुनील गावस्कर ने अपने बच्चे का नाम रखा रोहन

सुनील गावस्कर ने अपने बच्चे का नाम रोहन उस समय के एक खिलाड़ी रोहन कंहाई के नाम पर रखा था।

सबसे फ़िट कपिल देव

सबसे फ़िट कपिल देव

अपने 16 साल के करियर में कपिल देव को एक भी चोट नहीं लगी।

लंबी रेस के घोड़े केवल सचिन

लंबी रेस के घोड़े केवल सचिन

1989 में सचिन के साथ ही 23 और खिलाड़ियों ने भी अपने करियर की शुरूआत की थी लेकिन सबसे लंबी रेस के घोड़े सचिन ही निकले। सचिन से 9 साल पहले न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी क्रिस क्रैंस ने सन्यास लिया था।

200 रन पहले मारने वाले सचिन नहीं थे

200 रन पहले मारने वाले सचिन नहीं थे

200 रन पहले मारने वाले सचिन नहीं थे, उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क ने यह कारनाम किया था।

हाशिम अमला नहीं करते शराब संबंधी कोई विज्ञापन

हाशिम अमला नहीं करते शराब संबंधी कोई विज्ञापन

मुस्लिम होने के कारण हाशिम अमला शराब का एड नहीं करते हैं।

पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर खेला गया था

पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर खेला गया था

सन 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप इंग्लैंड से बाहर खेला गया था और इसकी मेज़बानी भारत और पाकिस्तान ने मिल कर की थी।

सचिन और नर्वस 90

सचिन और नर्वस 90

सचिन तेंदूलकर अपने 22 साल के करियर में लगभग 28 बार 90s में आउट हुए हैं।

भारत

भारत

भारत अकेले ऐसी ही टीम है जिसने क्रिकेट के हर फार्मेट में विश्वकप जीता है।

कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी

कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी

कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी अकेले भारतीय कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने क्रिकेट के दोनों फार्मेट में विश्वकप जीता है।

एडम गिलक्रिस्ट एक बॉल एक विकेट

एडम गिलक्रिस्ट एक बॉल एक विकेट

अपने करियर के लास्ट मैच में गिलक्रिस्ट ने बॉलिंग की और एक गेंद पर एक विकेट चटका दी।

सौ शतक

सौ शतक

विश्व में सौ शतक लगाने वाले अकेले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+