Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट के रिसेप्शन में नहीं हार्दिक पांड्या के भाई की शादी में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार

Hardik Pandya के भाई Krunal Pandya की शादी में Rohit Shamra, Sachin ने की शिरकत । वनइंडिया हिंदी

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा से लंबे अफेयर के बाद शादी कर ली। इस शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड व अन्य भारत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने मुंबई में अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन दिया था लेकिन हार्दिक पांड्या इसमें नहीं पहुंचे थे। हालांकि अंबानी परिवार से नीता अंबानी और बेटे आकाश अंबानी ही पहुंचे थे।

क्रिकेटर्स के अलावा पूरा अंबानी परिवार नजर आया

क्रिकेटर्स के अलावा पूरा अंबानी परिवार नजर आया

पूरा अंबानी परिवार हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में जरूर पहुंचा। मुंबई के जुहू के जेडब्लू मैरियट होटल में हुई क्रुणाल की शादी में कई क्रिकेटर्स के अलावा पूरा अंबानी परिवार नजर आया।

हार्दिक पांड्या ने किया स्वागत

हार्दिक पांड्या ने किया स्वागत

मुकेश अंबानी पत्नी नीता, बेटी ईशा और बेटे आकाश अंबानी के साथ पहुंचे। देश के सबसे अमीर परिवार के पहुंचते ही भाई हार्दिक पांड्या ने उनका स्वागत किया।

नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं पांड्या ब्रदर्स

नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं पांड्या ब्रदर्स

बता दें कि हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आईपीएल में नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। यहां तक कि इन दोनों भाइयों ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत ही इस टीम के साथ की थी।

क्रुणाल की शादी में महानायक अमिताभ भी पहुंचे

क्रुणाल की शादी में महानायक अमिताभ भी पहुंचे

दोनों भाइयों ने टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। पूरा अंबानी परिवार इन दोनों भाइयों से काफी खुश नजर आता है। बता दें कि क्रुणाल की शादी में महानायक अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर इरफान पठान, रोहित शर्मा व कई अन्य क्रिकेटर भी पहुंचे।

Story first published: Thursday, December 28, 2017, 15:25 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+