For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत,रायडू के साथ नवदीप भी खेल सकते हैं वर्ल्ड कप, 'सरप्राइज' देने की तैयारी में BCCI

नई दिल्ली। यूं तो विश्व कप 2019 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है लेकिन इसके अलावा भी कुछ खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट के साथ जोड़ा जा सकता है। यानि की 15 सदस्यीय टीम से बाहर अंबाती रायडू, ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी इसके हिस्सा बनेंगे। इस बात की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने दी है।

बीसीसीआई ने कहा कि हमारे पास तीन स्टैंडबाय हैं। यदि कोई घायल हो जाता है तो पंत, कार्तिक और सैनी को माैका मिल सकता है। चार पेसर भी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे। खलील अहमद, आवेश खान, दीपक चाहर और नवदीप सैनी को नेट अभ्यास कराने के लिए इग्लैंड भेजा जाएगा। बता दें कि रायडू को जगह ना मिलने पर सोशल मीडिया में बीसीसीआई के प्रति नाराजगी दिखी। वहीं आईसीसी ने भी खुद ट्वीट के जरिए रायडू का सिलेक्शन ना हो पाने पर सवाल उठाया। 33 साल के रायडू के पास 55 वनडे मैच खेलने का अनुभव है जबकि शंकर ने अभी तक 9 मैच ही खेले हैं। उन्होंने डेब्यू भी इसी साल की शुरूआत में किया। ऐसे में रायडू की जगह शंकर को शामिल करना कईयों को समझ नहीं आया क्योंकि चाैथे नंबर पर खेलने का अनुभव रायडू के पास काफी था।

विश्व कप के लिए टीम इंडिया-
रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, विजय शंकर।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 18:17 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+