IND vs NZ: इस मामले में अंबाती रायुडू ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंबाती रायुडू और कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे वनडे में आराम देने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम में जगह दी। रायुडू को टीम में दिनेश कार्तिक की जगह टीम में मौका दिया गया था। इस दौरान उन्होंने 23 गेंद का सामना करते हुए 13 रन बनाए। ज्यादा गेंद का सा्मना करते हुए भले ही यह कम रन हो लेकिन धोनी स्ट्राइक रेट को पछाड़ने के लिए यह काफी रहा। दरअसल , रायुडू ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को स्कोर चेज करते हुए एवरेज रेट के मामले में पीछे छोड़ दिया।
नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड बड़ा स्कोर खड़ा करेगी क्योंकि इससे पहले न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की सीरीज को अपने नाम किया ही इसके साथ ही तीनों वनडे मैच में स्कोर 300 के पार गया था। लेकिन भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड 157 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में ही सिमट गई।
पारी की शुरुआत करने आए भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। रोहित शर्मा 11 रन बनाकर पवेलियान लौट गए जबकि कप्तान विराट कोहली अर्धशतक जड़ने से चुक गए और 45 रन पर आउट हुए। रायुडू ने 13 रन और धवन ने नाबाद 75 रन की पारी खेली।
अंबाती रायुडू की जगह विश्व कप में भले पक्की ना हो लेकिन भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंबाती ने यह रिकॉर्ड हासिल किया। दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा एवरेज यानी औसत अंबाती रायुडू का है।
रायुडू का अधिकतम औसत दर (103.33) रन है जबकि धोनी का (103.77), विराट कोहली का औसत दर 996.94) रसेल अर्नाल्ड का औसत (91.00) और माइकल बेवन का (86.25) का औसत रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
