For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में धमाकेदार पारी की वजह से टीम में मिली जगह लेकिन यो-यो टेस्ट में फेल हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के सेलेक्शन के लिए फिटनेस का सबसे बड़े पैमाने 'यो-यो' टेस्ट ने एक और क्रिकेटर के बेहतरीन फार्म में होने के बावजूद भी उसे टीम से दूर रखा है। आईपीएल में अपने चेन्नई सुपरकिंग के लिए खेलते हुए अंबाती रायडू ने शानदार प्रदर्शन किया था और उनके इस कारनामे के बाद ही उन्हें भारतीय टीम में एक बार फिर जगह मिली थी और इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें सेलेक्ट किया गया था। हालांकि रायडू अब 'यो-यो' टेस्ट में फेल हो गए हैं जबकि गर्दन की चोट से परेशान कप्तान विराट कोहली ने आसानी से इस टेस्ट को पास कर लिया है। अब माना जा रहा है कि कोहली की चोट के उबरकर इस दौरे के लिए तैयार हैं.

मैच में न खेलने की हुई पुष्टिः इस बात की पुष्टि करते हुए बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने यो यो टेस्ट पास कर लिया है लेकिन इंग्लैंड जाने वाली टीम में सिर्फ अंबाती रायडू हैं जो इसमें नाकाम रहे। उनका स्कोर 16 . 1 से कम था जो भारत ए टीम के लिये मानक रखा गया है। ऐसे में रायुडू को टीम से बाहर किया जाएगा। गौरतलब हो की रायडू ने डेढ साल बाद भारतीय वनडे टीम में वापसी की थी, लेकिन वो इस मैच से दूर रहेंगे। मालूम हो की इंग्लैंड जाने वाली टीम को नेशनल क्रिकेट अकादमी बुलाया गया था. पहले बैच में कोहली, एम एस धोनी और भुवनेश्वर कुमार के यो यो टेस्ट हुए। कोहली, धोनी, भुवनेश्वर, केदार जाधव और सुरेश रैना ने आसानी से टेस्ट पास कर लिया।

Story first published: Saturday, June 16, 2018, 9:40 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+