For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsNZ: जब रायडू की पीठ में जा लगा ट्रेंट बोल्ट का तेज थ्रो, लेथन ने यूं जीता दिल

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के साथ-साथ खेल भावना से भी बड़ा बनता है। मैदान पर हार जीत के अलावा इंसानियत और भाईचारा सबसे अहम चीज होती है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में खेल भावना का एक नाजारा ऐसा ही देखने को मिला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड के सामने भारत ने 325 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से सभी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। इस दौरान रायडू की बैंटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने दिल जीतने वाला काम किया।

दरअसल, 38.1 ओवर में थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे ट्रेंट बोल्ट ने तेजी से एक थ्रो फेंका जो जाकर सीधा अंबाती रायडू के पीठ पर जा लगा। पल भर के लिए लगा कि रायडू को तेज चोट आई है।इस दौरान विकेटकीपर टॉम लेथम ने खेल भावना का परिचय देते हुए उन्हें संभाला। लेथम ने रायडू को पकड़कर उनसे उनका हाल जाना। इतना ही नहीं वो रायडू के पीठ को मलने लगे ताकि चोट का असर कम हो। लेथम की इस खेल भावना को दर्शकों ने खूब सराहा इस मैच में रायडू ने 49 गेंदों पर 47 की पारी खेली।

बता दें कि भारत ने यह मैच 90 रनों से जीतकर देशवासियों को 26 जनवरी पर जीत का तोहफा दिया है। इसके साथ ही सीरीज में भारत की बढ़त 2-0 हो गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवल 40.2 ओवर में 234 रन बनाकर आउट हो गई। एक बार फिर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। रोहित को उनकी 87 रन की पारी के लिए मैंन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Saturday, January 26, 2019, 16:07 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+