For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsAUS: संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते फंस सकता है ये भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते टीम इंडिया के खिलाड़ी अंबाती रायुडू पर गाज गिर सकती है। अंपायर्स ने रायुडू के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की हैं। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 34 रनों से जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।
मोहम्मद शमी के कंधे और पीठ में खिंचाव के कारण रायुडू से दो ओवर गेंदबाजी कराई गई थी। इस दौरान उन्होंने 13 रन खर्चे थे। उन्होंने मैच का 22वां और 24वां ओवर फेंका था। इस मैच में अंपायर्स को उनकी गेंदबाजी का एक्शन संदिग्ध लगा है और अब रायुडू को 14 दिनों के अंदर परीक्षण का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी की प्रक्रिया के तहत आगे की जांच की जाएगी। मैच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट भारतीय टीम प्रबंधन को सौंप दी है। रायुडू ने अपने वनडे करियर में अंबाती रायडू ने 49 मैचों की 9 पारियों में 20.1 ओवर की गेंदबाजी की है। उन्होंने 6.14 की इकोनॉमी से 3 विकेट लिए हैं।

बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 289 रन का लक्ष्य दिया था और जवाब में भारतीय टीम 254 रन ही बना पाई थी और टीम को 34 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

Story first published: Sunday, January 13, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+