Video- जब 5 साल का मासूम उतरा बल्लेबाजी करने, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। प्रतिभा मौकों की मोहताज नहीं होती और यह दिल्ली के जामिया मैदान में साफ हो गया, जब महज 5 साल के रुद्र ने जब पूरी बैटिंग किट पहनकर मैदान में कदम रखा।
अगर नहीं खाने हैं बीवी के डंडे तो जरूर अपनाएं 'वीरू के फंडे', देखें वीडियो
पांच साल के रुद्र का बल्लेबाजी के लिए पूरी किट में उतरना और क्रीज पर खड़े होने के शानदार अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय बना दिया है। रुद्र प्रताप ने तकरीबन तीन ओवर तक बल्लेबाजी की और इस दौरान शानदार स्टांस से लोगों का मन मोह लिया।
रुद्र की लंबाई तकरीबन स्टंप के बराबर थी, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि वह बैट भी थाम सकता है। लेकिन जिस तरह से उसने मैदान पर अपना बैट चलाया उसने साफ कर दिया कि उनके अंदर काफी प्रतिभा है।
यहां रुद्र के लिए एक मुश्किल और थी कि इतने छोटे कद के लिए किट का उपलब्ध हो पाना, ऐसे में उसने थाई पैड को चेस्ट पैद के रूप में बाधा और हेलमेट को पहनने से पहले टोपी पहनी ताकि हेलमेट ढीला ना हो।
हालांकि यह वीडियो 2014 का है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबसे सामने आया है लोग इसे खूब शेयर और लाइक कर रहे हैं, लोगों के बीच यह वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
