नई दिल्ली। अंबाती रायडू के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। पहले तो उन्हें टीम चयनकर्ताओं ने विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम से बाहर किया तो फिर इसके बाद रायडू अपने ट्वीट के कारण ही ट्रोल होने लगे। दरअसल, चाैथे नंबर के लिए रायडू की जगह मानी जा रही थी लेकिन चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को उनकी जगह चुन लिया। चेन्नई का शुक्रवार आईपीएल सीजन का 44वां मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुआ। इस दाैरान रायडू ने बाउंड्री पर जबरदस्त फिल्डिंग की जिसका मजाक राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उनके 3डी चश्मे वाले ट्वीट के साथ जोड़े हुए उड़ाया।
दरअसल, चेन्नई के बीच मैच के 13वें ओवर में रायडू ने शानदार फील्डिंग जरूर की। ओवर की दूसरी गेंद पर रायडू ने गेंद को सीमा पार जाने से शानदार ढंग से रोका। उन्होंने गेंद सीधे गेंदबाज की तरफ फेंकी और स्टंप्स बिखेर दिए। हालांकि, बल्लेबाज आकाश दीप नाथ क्रीज में पहुंच चुके थे। अंबाती रायडू की इस फील्डिंग पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मजाक उड़ाया है। आरसीबी के ऑफिशियल टि्वटर पर रायडू की 'थ्री डी ग्लास' वाली टिप्पणी पर चुटकी ली। बेंगलुरी ने ट्वीट करते लिखा- अक्ष क्रीज में पहुंच चुके हैं और इसके लिए थ्री डी ग्लास की जरूरत नहीं है।
Oof. What a throw from the boundary by Rayudu. But Aksh was in. Don't need 3D glasses to see that. #playBold #RCBvCSK #VIVOIPL2019
— Royal Challengers (@RCBTweets) April 21, 2019
आकाश चोपड़ा ने कही यह बात
इस मैच में धोनी शामिल नहीं थे, उनकी जगह रायडू ने विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला। इसपर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा- "रायडू ने धौनी की अनुपस्थिति में कीपिंग कर रहे हैं, उनके खेल में एक और डाइमेंशन जोड़ा है।" गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने रायडू के टीम में न चुने जाने पर कहा था, चौथे नंबर के लिए हमने बहुत से बल्लेबाजों को ट्राई किया। रायडू को कोई मौके मिले। लेकिन विजय शंकर थ्री डाइमेंशनल लगे। वह चौथे नंबर पर खेलेंगे। इस पर अंबाती रायडू ने एक सलेक्शन पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया था।
Rayudu has donned the gloves in the absence of Dhoni....added another Dimension to his game. 😇 #CSKvMI #IPL
— Aakash Chopra (@cricketaakash) April 26, 2019
यूजर्स ने भी लिए मजे-
Ambati rayudu is showing his 3D effect as well Batting, Fielding, now keeping ICC has banned his bowling unless he have 4D effect Take that MSK #CSKvMI
— Ankit Pandey (@Cricket_Ankit) April 26, 2019
Dear bcci why u miss 4d player like rayudu @muthupradeep @ChennaiIPL @RayuduAmbati @BCCI @RJ_Balaji @s_badrinath #starikelungal pic.twitter.com/hqHsA4DKRK
— Harish (@harishshanrock) April 26, 2019
Ambati Rayudu picking up another dimension. #cskvmi
— Karan Sejpal (@BaachaBaachi) April 26, 2019
Ambati Rayudu 🕶️ keeping wickets.
— CSK GauthaM 💛 (@GauthalVl) April 26, 2019
Damn, this guy is also 3-dimensional da MSK Prasad! #CSKvMI