Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईओसी के पूर्व अध्यक्ष हुआन समारांच का निधन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति यानी आईओसी के पूर्व अध्यक्ष हुआन अंतोनियो समारांच का निधन हो गया है.

21 वर्ष तक आईओसी के अध्यक्ष रहे समारांच 89 वर्ष के थे.

सिर्फ़ आधुनिक ओलंपिक के जनक पिए डे कूबर्टाँ ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष पद पर हुआन अंतोनियो समारांच से ज़्यादा समय तक रहे थे.

समारांच ने जब 1980 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का पद सँभाला था तो आईओसी लगभग कंगाल हो चुका था.

उन्हीं के नेतृत्त्व में ओलंपिक ने व्यावसायिक रूप से सफलता की एक नई कहानी लिखी. उन्होंने प्रायोजन और टेलीविज़न से जुड़े कई सौदे किए.

खेल में पेशेवर एथलीटों को हिस्सा लेने का अधिकार मिला और खेल की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई.

मगर समारांच के कार्यकाल में ही राजनीतिक बहिष्कार का सामना भी ओलंपिक को करना पड़ा.

इसके अलावा सॉल्ट लेक सिटी की ओर से मत ख़रीदने के लिए घूस देने का मामला भी सामने आया, जिसके बाद समिति के 10 सदस्यों को इस्तीफ़ा देना पड़ा था.

उन्होंने 2001 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का अध्यक्ष पद छोड़ा मगर उसके बाद भी समारांच ओलंपिक से जुड़ी एक प्रमुख शख़्सियत बने रहे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+