For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड की एमेलिया केर ने दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल नए रिकॉर्ड के लिए ही जाना जाता है। इस फेहरिस्त में अब महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड की 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर एमेलिया केर (नाबाद 232 रन) ने आयरलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए इतिहास रच दिया है। इस कारनामे के साथ ही केर वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर (पुरुष या महिला) बन गई हैं। गौरतलब हो की इससे पहले यह रिकॉर्ड 16 दिसंबर, 1997 को क्लार्क ने डेनमार्क के खिलाफ 155 गेंदों में नाबाद 229 रनों की पारी खेली थी। ओपनर एमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 145 गेंदों में ही नाबाद 232 रनों की पारी खेली। वहीं उनका स्ट्राइकरेट भी 160 का रहा।

इस तरह की खेली पारीः न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच हुए इस मुकाबले में बदौलत न्यू जीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट पर 440 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में एमेलिया केर के नाबाद 232 रन और कास्परेक (113) की सेंचुरी की इस टीम ने लगातार तीसरे मुकाबले में 400 से ज्यादा रन बटोरने का कारनामा किया है। सबसे खास बात है की केर अपने वनडे करियर का 20वां मैच खेल रही थीं। उन्होंने शुरुआती 50 रन 45 गेंदों में बनाए लेकिन चौके से पचासा पूरा करने के बाद तो जैसे केर के अंदाज ही बदल गए। 77 गेंद में चौके से उन्होंने शतक पूरा किया तो 102 गेंद में स्कोर 150 रनों के पार पहुंचा दिया। गौरतलब हो की महिला क्रिकेट में बेलिंडा क्लार्क और केर ने वनडे में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है, जबकि पुरुष क्रिकेट की बात करें तो 5 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है।

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 10:40 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+