IND vs NZ: 7 साल में पहली बार विराट कोहली के बल्ले से बना ये अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन ने कहीं टीम इंडिया के लिए भविष्य की खतरे की घंटी बजाने का काम करना शुरू तो नहीं कर दिया है? ये सवाल इस समय दबी जुबान में क्रिकेट हलकों में गूंजना शूरू हो गया है। कोहली के न्यूजीलैंड दौरे पर आंकड़े निराश करते हैं और उनके स्तर से बहुत अलग बात करते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैच के दौरान भी कोहली 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर चलते बने। खास बात यह है कि कीवी दौरे पर कोहली ने सफेद गेंद क्रिकेट से निराशाजनक प्रदर्शन के साथ अपना बल्लेबाजी अभियान समाप्त किया है।

भारतीय कप्तान का बल्ले से निराशाजनक अभियान
ये इस दौरे पर उनकी 8वीं सफेद गेंद पारी थी जिसमें उन्होंने मात्र एक ही हॉफ सेंचुरी ठोकी है। यह कोहली के सेट किए स्टेंडर्ड से एकदम उल्ट कहानी है।
युवराज सिंह ने बताए 3 खिलाड़ियों के नाम जो T20I में मार सकते हैं डबल सेंचुरी
कोहली का यह प्रदर्शन एक ऐसे समय आया जब रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गज बाहर थे और कप्तान पर अतिरिक्त जिम्मेदारी दिखाने की उम्मीदें चरम पर थी। कोहली निश्चित तौर पर हर मैच में शतक नहीं लगा सकते लेकिन भारत को उनके उम्मीदों से नीचे प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। कोहली की बल्लेबाज भी उन कारणों में से एक है जिनके चलते भारत ने वनडे सीरीज गंवाई है।

7 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा
खास बात यह है कि ये कोहली की लगातार ऐसी तीसरी सीरीज है जब उन्होंने शतक नहीं लगाया। यह बात और भी ज्यादा निराश करती है क्योंकि ऐसा जुलाई 2013 के बाद से पहली बार हुआ है। यानी लगभग 7 साल बाद कोहली का ऐसा प्रदर्शन सामने आया है।

रोहित-धवन बिना टॉप ऑर्डर फेल
जहां तक तीसरे वनडे की बात है तो एक बार से ओपनर्स बेहतर शुरुआत देने में विफल रहे। मयंक मात्र 1 रन बनाकर चलते बने जबकि शॉ ने 40 रनों का योगदान दिया। वे रन आउट हुए। लेकिन ये एक बार फिर से अय्यर और राहुल की जोड़ी है जिसने अच्छी साझेदारी की है। अय्यर ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया और 62 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
