For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस से जंग के बीच क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने तैयार किया 4 सूत्री कार्यक्रम

नई दिल्ली। दुनिया भर में तबाही मचाने वाली और हजारों लोगों को मौत के मुंह तक पहुंचाने वाली महामारी कोविड-19 (कोरोना वायरस) से चल रही जंग के बीच क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक 4 सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया है जिसके तहत वह इस खेल और इससे जुड़े लोगों की सुरक्षा का फ्यूचर प्लान तैयार करेंगे। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका में 16 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है।

ऐसे में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिये महामारी के खिलाफ लड़ाई में संगठन से जुड़े सभी लोगों की हर तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 4 सूत्रीय रणनीति तैयार की जिसमें अंतरिम निदेशन ग्रीम स्मिथ ने भी हिस्सा लिया।

और पढ़ें: केविन पीटरसन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को किया ट्रोल, कहा- तुम 13वें नंबर पर बल्लेबाजी करो

कार्यक्रम के बाद जॉक फॉल ने कहा, 'इस समय स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। हमारी दुनिया में खेल बेहद महत्वपूर्ण चीज है और इससे कई लोगों की आजीविका चलती है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो विश्व अभी इससे भी बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।'

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सीईओ ने कहा कि सीएसए इस वक्त संस्थान से जुड़े हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है और इसी को देखते हुए उसने चार सूत्रीय योजना तैयार की है।

और पढ़ें: वसीम जाफर ने बताया मौजूदा दौर में किस खिलाड़ी के पास है बेस्ट क्रिकेट ब्रेन

फॉल ने कहा, 'कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए हमने चार सूत्रीय रणनीति बनाई है और इसमें पहली हर किसी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दूसरा संदेश पहुंचाने के लिए अपने स्टार क्रिकेटरों का उपयोग करना। हमने अभी तक अपने अभियानों में ऐसा देखा भी है। तीसरा अपने हितधारकों के संपर्क में रहना है ताकि हम यह पता कर सकें कि वे वर्तमान परिस्थिति से कैसे प्रभावित है और यह हमें कैसे प्रभावित कर सकता है।'

और पढ़ें: शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट इलेवन, बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब

अपने चौथे और आखिरी स्टेप की बात करते हुए फॉल ने कहा कि हमें इस कदम को उठाने से पहले यह देखना होगा कि इस महामारी के जाने का बाद हम पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि इससे हमारी आर्थिक स्थिति कैसे प्रभावित होती है। क्योंकि कोविड-19 के बाद हमारी दुनिया पहले जैसी कभी नहीं होगी।

Story first published: Thursday, April 2, 2020, 14:59 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+