Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

6 जून से फिर शुरु हो जायेगा क्रिकेट, नये नियमों के साथ उतरेंगी टीमें

नई दिल्ली। दुनिया भर में अब तक लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुकी महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले काफी समय से क्रिकेट ठप्प पड़ा है। हालांकि सभी क्रिकेट बोर्ड इस कोशिश में लगे हुए हैं कि किसी तरह खेल को दोबारा शुरू किया जा सके। फैन्स के लिये खुशखबरी कही जा सकती है कि इस महामारी के बीच मैदान पर क्रिकेट वापस लौट रहा है वो भी 6 जून से। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 6 जून से डार्विन एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है जो कि टी20 प्रारूप में खेला जायेगा। हालांकि इस प्रतियोगिता में टीमें बदले हुए नियमों के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं।

इसके तहत इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को गेंद चमकाने के लिये किसी भी तरह की लार और पसीने का इस्तेमाल करने पर रोक लगाई गई है। इसकी जगह मैच में गेंद को चमकाने के लिये इस्तेमाल किये जाने विकल्पों पर डार्विन क्रिकेट प्रबंधन (डीसीएम) समूह विचार कर रहा है। इन विकल्पों में जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो हे जिसमें गेंद को चमकाने के विभिन्न विकल्पों पर गौर कर रहा है जिसमें अंपायरों की मौजूदगी में वेक्स की पॉलिश लगाना भी शामिल है।

और पढ़ें: रैना, पठान के बाद अब कैफ ने भी उठाये चयन समिति पर सवाल, विराट कोहली को दी नसीहत

उल्लेखनीय है कि इस टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले क्लबों को सुरक्षा आकलनल योजना को पूरा करना होगा और इसे नार्दर्न टेरिटरी सरकार को सौंपना होगा जिसके बाद ही उन्हें खेलने की परमिशन मिल पायेगी।

डीसीएम अध्यक्ष लैकलन बेर्ड ने एबीसी ग्रैंडस्टैंड से कहा, 'आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) नए तरीके खोजने के लिए दुनिया भर की क्रिकेट इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हमें यकीन है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पष्ट दिशानिर्देश मिलेंगे कि क्या करने की स्वीकृति होगी और क्या नहीं। विचार किया जा रहा है कि गेंद पर वेक्स पॉलिश लगाना क्या क्रिकेट में सामान्य चीज बन सकती है। या गेंद को चमकाया नहीं जाएगा। प्रकिया औपचारिक होगी जो अंपायरों की मौजूदगी में होगी।'

और पढ़े: 5 मौके जब खिलाड़ियों का 'भूत' से हुआ सामना, 2 भारतीय कप्तान भी हैं शामिल

गौरतलब है कि मौजूदा समय में गेंद पर वैक्स का इस्तेमाल आईसीसी के नियमों के खिलाफ है और इसे इस्तेमाल करने की आजादी सिर्फ आईसीसी ही दे सकती है। आपको बता दें कि इस मुद्दे को लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का मानना है कि अगर गेंद और बल्ले के बीच संतुलन रखना है तो लाल गेंद को चमकाना जरूरी है। गेंद निर्माता कंपनी कूकाबूरा ने पिछले महीन वेक्स लगाने के स्पंज का सुझाव दिया था। इसे अंपायर गेंद पर लगा सकते हैं या उनकी मौजूदगी में खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं।

Story first published: Monday, May 18, 2020, 14:40 [IST]
Other articles published on May 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+