Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना नहीं IPL के चलते BCCI ने रद्द किया इंग्लैंड का भारत दौरा, जानें अब कब होगी सीरीज

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट जगत पर लगातार असर पड़ रहा है। इसको लेकर पिछले 4 महीने में कई द्विपक्षीय सीरीज को टाला जा चुका है। अब इस महामारी की चपेट में एक और बड़ी सीरीज आ गई है। सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवर्स में खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज को अगले साल के लिये स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में 3 मैचों की वनडे और 3 टी20 सीरीज आयोजित होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे कोरोना वायरस के चलते अगले साल तक के लिये टाल दिया है।

बीसीसीआई ने साफ किया है कि अब वह इस सीरीज को अगले साल की शुरुआत में आयोजित करा सकती है, जब इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिये भारत दौरे पर आ रही है।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते ICC ने टाला 2021 का महिला विश्व कप, देखें नया शेड्यूल

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, 'बीसीसीआई और ईसीबी मिलकर 2021 का शेड्यूल देखेंगे जिसमें जनवरी के आखिर से मार्च के आखिर तक इंग्लैंड की टीम भारत का पूर्ण दौरा कर सके। भारतीय टीम को 2021 की गर्मियों में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा करना है।'

वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, 'क्रिकेट की बहाली की तरफ बढते हुए बीसीसीआई और ईसीबी तारीखवार शेड्यूल बनाने की प्रक्रिया में हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज पर सभी की नजरें रहती हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबले काफी कठिन और रोमांचक होते हैं।'

और पढ़ें: IPL History: विराट-रोहित-धोनी नहीं बल्कि पुजारा के नाम है आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इस सीरीज को टालने के पीछे कोरोना वायरस के अलावा आईपीएल भी एक बड़ा कारण है। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से किया जाना है और इसको लेकर सभी टीमें 20 अगस्त के बाद दुबई पहुंचना शुरु कर देगी।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि 41 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है।

Story first published: Saturday, August 8, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+