फैन्स को करना होगा अभी और इंतजार, कोरोना के चलते BCCI रद्द कर सकता है एक और सीरीज

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जहां इंग्लैंड में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी कर ली है वहीं भारतीय फैन्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में भारत तीसरा सबसे ज्यादा ग्रस्त देश बन चुका है, इसे देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आगामी समय में होने वाली एक और सीरीज को रद्द कर सकता है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में कई सीरीज और टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा और 4 महीने तक किसी भी तरह का खेल नहीं हो सका।

इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि बीसीसीआई कोरोना वायरस के चलते भारत की मेजबानी में होने वाली एक और सीरीज को रद्द कर सकता है। इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवर्स की सीरीज प्रस्तावित है जिसमें दोनों टीमों को 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है लेकिन रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई इस सीरीज को रद्द करने के बारे में विचार कर रहा है।

और पढ़ें: ENG vs WI: टीम से बाहर करने को पर फूटा स्टुअर्ट ब्रॉड का गुस्सा, जानें क्या कहा

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,'हां, बिना किसी संदेह के इंग्लैंड का भारत दौरा स्थगित करना पड़ेगा। इन हालात में इस सीरीज को कराने का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। हम इसे बाद में आयोजित कराएंगे।'

वहीं रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई ने अभी इस सीरीज को लेकर ईसीबी से कोई बात नहीं की है लेकिन इसे अगले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है।

और पढ़ें: 'भारतीय खिलाड़ियों को बाहर करने से पहले बात तक नहीं करते चयनकर्ता', आकाश-जाफर का खुलासा

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इससे पहले जुलाई-अगस्त में जिम्बाब्वे और श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज को भी रद्द कर दिया था। भारतीय टीम को इन दोनों देशों के टूर पर जाना था। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने तो वापसी कर ली है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिये फिलहाल ऐसी कोई स्थिति बनती नहीं दिख रही है जिसमें जल्द क्रिकेट की वापसी होती दिखाई दे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद एक भी मैच नहीं खेला है। वहीं मार्च में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज को भी कोरोना के चलते बीच में ही रोकना पड़ा था। जिसके बाद अगस्त में दोनों टीमों के बीच फिर से सीरीज खेलने को लेकर सहमति बनी थी लेकिन बीसीसीआई ने आगे चलकर फिर से कैंसिल कर दिया था।

Story first published: Friday, July 10, 2020, 21:57 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+