जनता कर्फ्यू के लिये घर में बंद हुए दिनेश कार्तिक, वीडियो शेयर कर बताया कोरोना से बचने का तरीका
नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के चलते लोग लगातार खुद को अपने घरों में बंद करके सेल्फ आइसोलेशन की राह अपना रहे हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी नागरिकों को रविवार सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने का आह्वान किया है जिसके तहत आम नागरिक अपनी खुद की इच्छा से निर्धारित समय तक घरों से बाहर नहीं निकलेंगे और इसे सफल बनाने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी की इस मुहिम को सफल बनाने के लिये सचिन तेंदुलकर समेत कई खेल हस्तियों ने अपना समर्थन दिया है और इस मुहिम से जुड़े हैं।
और पढ़ें: कोरोना वायरस से बचने के लिये श्रीराम की शरण में पहुंचा पाकिस्तानी खिलाड़ी, वायरल हो रहा ट्वीट
इस मुहिम से जुड़ने वालों की लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम की कप्तानी करने वाले दिनेश कार्तिक ने इस मुहीम को सफल बनाने के लिये खुद को सेल्फ-आइसोलेशन में रखा है।
और पढ़ें: ब्रैंडन मैकलम ने 9 साल बाद किया रोस टेलर से झगड़े का खुलासा, बताया-किस वजह से हुई लड़ाई

KKR ने शेयर किया दिनेश कार्तिक का वीडियो
केकेआर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिनेश कार्तिक का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिये सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। इस वीडियो क्लिप में दिनेश कार्तिक अपने चेन्नई के घर में अकेले समय बिता रहे हैं और साथ ही लोगों से भी आइसोलेशन में ही रहने की अपील की है।
उन्होंने कहा, 'याद रखें, यह केवल अपना ख्याल रखने के बारे में नहीं है, अपने आसपास के सभी लोगों के लिए भी है।'
|
दिनेश कार्तिक ने बताया कैसे कोरोना वायरस से बच सकते हैं
इस विडियो में दिनेश कार्तिक ने कहा, 'जैसा कि आप देख सकते हैं, यह सब मैं पिछले दो-तीन दिनों से कर रहा हूं। मैं वास्तव में अपने खेल को मिस करता हूं, लेकिन क्रिकेट से जुड़े रहने के लिए सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं। वह सब कुछ करने की कोशिश कर रहा हूं जो खेल का हिस्सा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'ये तीन चीजें हैं जो मैं पिछले तीन दिनों से कर रहा हूं - सोशल डिस्टेंसिंग (हर किसी से कम से कम छह फीट दूर रहना), अपने हाथ धोना (उन्हें साफ रखना) और घर पर जितना संभव हो रहना ताकि सुरक्षित रहें।'

रविवार को दिन भर लगेगा जनता कर्फ्यू
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 29 मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक के लिये टाल दिया गया है और इसके आयोजन को लेकर फैसला भी 15 अप्रैल के बाद ही किया जायेगा।
फिलहाल पीएम मोदी ने गुरुवार की रात 8 बजे अपने संबोधन में देश के नागरिकों से 'जनता कर्फ्यू' का पालन करने की अपील की थी जो कि 22 मार्च यानी रविवार को होगा। इस दौरान लोगों से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने-अपने घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
