In Pics: ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखें विराट-अनुष्का, साथ में किया डिनर
नयी दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और मैन और द टूर्मामेंट विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने प्यार के साथ नजर आए। विराट और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सार्वजनिक तौर पर साथ में दिखे। जिस जोड़ी के बारे में कहा जा रहा था कि उनका ब्रेकअप हो चुका है, वो खबर अब गलत साबित होती दिख रही है। IPL 9 के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बनें विराट कोहली
ब्रेकअप की खबरों के बाद पहली बार मुंबई के एक रेस्टोरेंट में विराट और अनुष्का साथ दिखे। दोनों ने साथ में डिनर किया और काफी सहज दिखे। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक डिनर के दौरान दोनों के बीच काफी बातें हुईं। दोनों के बीच सबकुछ सामान्य दिख रहा था।
इस मौके पर जहां विराट ग्रे टी-शर्ट में नजर आ रहे थे तो वहीं अनुष्का शर्मा ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। दोनों साथ ही रेस्टोरेंट से निकलें और अपनी-अपनी कार से अलग-अलग चले गए। आपको बता दें कि बहुत दिनों से खबर आ रही थी कि विराट और अनुष्का का ब्रेकअप हो चुका है।
लेकिन वर्ल्ड टी-20 के दौरान जब लोगों ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को मजाक उड़ाना शुरु किया तो विराट ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की और लोगों से न करने की गुजारिश की। विराट ने ऐसा करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि अनुष्का मुझे हमेशा सकारात्मक्ता प्रदान करती हैं। जिसके बाद से ही अंदाजा लगने लगा था कि विराट-अनुष्का के बीच अभी सब खत्म नहीं हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
