बैंगलोर। भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने लेग स्पिनर अमित मिश्रा को बैंगलोर पुलिस ने 3 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के तुरंत बाद बमित मिश्रा को जमानत पर रिहा कर दिया गया। अमित मिश्रा पर एक महिला से मारपीट और यौन उत्पीड़न करने का आरोप है और बीते 20 अक्टूबर को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने अमित मिश्रा को सात दिन के अंदर पेश होकर बयान दर्ज करवाने को कहा था। उल्लेखनीय है कि अनुभवी गेंदबाज अमित अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल हैं।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/XptcPXeKK7E" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>