Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच हार कर भी दिल जीती टीम इंडिया, अमित मिश्रा ने किया कमाल

फ्लोरिडा। भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। भारत पहले मैच में मजह एक रन से हर गया था। दूसरे मुकाबले में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और जीतने की काफी उम्मीदें भी थीं, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया। भारत महज दो ओवर ही बल्लेबाजी कर पाया और बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया गया। इस तरह वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज 1-0 से जीत ली।

पिछले मैच में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले स्टुअर्ट बिन्नी को इस मैच में टीम से बाहर कर दिया गया था। आपको बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में स्टुअर्ट बिन्नी ने एक ही ओवर में 32 रन दे दिए थे। बिन्नी ने अपने ओवर की पांच गेंदों पर 5 छक्के, एक वाइड और एक गेंद पर एक रन दिया था। इसके बाद धोनी ने स्टुअर्ट बिन्नी को सीरीज के दूसरे मैच से बाहर रखने का फैसला किया।

सीरीज के दूसरे मैच में स्टुअर्ट बिन्नी को बाहर करके अमित मिश्रा को लाया गया। अमित मिश्रा ने भी धोनी के इस फैसले को सही साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान धोनी का क्रिकेट का अनुभव उनके इस फैसले से भी झलकता है। अमित मिश्रा ने अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया है, लेकिन किस्मत ने भारत का साथ नहीं दिया और बारिश में सारा खेल धुल गया।

कैसा रहा अमित मिश्रा का प्रदर्शन?

अमित मिश्रा ने इस मैच में सबसे पहला ओवर छठा ओवर किया और उसकी पहली ही गेंद पर खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे जॉनसन को मैदान से पवेलियन भेज दिया। अपने इस पूरे ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए, जिसमें एक वाइड गेंद शामिल थी।

इसके बाद आठवें ओवर में अमित मिश्रा ने 7 रन दिए। मिश्रा को मिले सोलहवें ओवर में अमित मिश्रा ने दूसरी ही गेंद पर ड्वेन ब्रावो को आउट कर दिया। इस ओवर में अमित मिश्रा ने सिर्फ एक रन दिए।

इस तरह से आज के पूरे मैच में अमित मिश्रा ने कुल 3 ओवर किए, जिनमें उन्होंने जॉनसन और ड्वेन ब्रावो के विकेट झटके। साथ ही अच्छी बात यह है कि उन्होंने अपनी इन तीन ओवरों में महज 12 दिए।

ट्विटर पर लोग जता रहे सहानुभूति

भारत की हार पर ट्विटर पर लोग भारत को सहानुभूति दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि किस्मत ने भारत का साथ नहीं दिया, जिसके चलते कल भी और आज भी भारत मैच हार गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+