For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित-कोहली के बीच दरार की बात पर भारत के अनुभवी स्पिनर ने कहा- ये चीजें सच नहीं है

नई दिल्लीः भारत के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने इस बात को मानने से इंकार किया है कि टीम के दो दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली में किसी तरह की कोई दरार नहीं है। मिश्रा का बयान तब आया है जब विराट कोहली ने 15 दिसंबर को एक सनसनीखेज प्रेस कॉन्फ्रेस करके सीधा बीसीसीआई पर ही निशाना साध दिया।

मिश्रा ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए बताया कि, ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। ये इससे पहले भी हो चुका है और मुझे लगता है कि जिस खिलाड़ी ने देश के लिए इतना कुछ किया हो उसको यह जानने का हक है कि उसको कप्तानी से क्यों हटाया जा रहा है। एक खिलाड़ी को पता होना चाहिए।

रोहित और विराट को प्रोफेशनल प्लेयर बताते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि इन दोनों के बीच के संबंध पॉजिटिव हैं। मिश्रा ने कहा कि, ये चीजें सच नहीं हैं। दोनों खिलाड़ियों की सोच पॉजिटिव है। जब वे मैदान पर होते हैं तो उनके बीच अच्छा कम्यूनिकेशन होता है। वे हमेशा टीम को अपना 100 प्रतिशत देते हैं। मुझे लगता है कि विराट ने कप्तान के तौर बेहतरीन काम किया है और अब रोहित की बारी है कि वो अपने को साबित करें कि वे एक महान कप्तान और खिलाड़ी हैं।

इससे पहले विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की थी और उन अफवाहों पर विराम लगाया था कि उनके और रोहित के बीच के संबंध अच्छे नहीं है। विराट ने कहा था कि, पिछसे ढाई से मैंने कई बार साफ किया है कि रोहित और मेरे बीच कोई दरार नहीं है और अब मैं चीजों को क्लियर करते-करते थक गया हूं। मैं आपका गांरटी देता हूं कि मेरे कम्यूनिकेशन से टीम को कभी भी नीचा नहीं देखना होगा। ये भारतीय क्रिकेट के लिए मेरी प्रतिबद्धता है।

कोहली ने इस प्रेस कॉन्फ्रेस ने कई पूर्व क्रिकेटरों को चौंकाया है और भारतीय सीनियर टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने इस बात पर हैरानी भी जताई है कि कोहली ने ये क्या-क्या बोला है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली गांगुली की साख पहली बार दांव पर लगी है। कुल मिलाकर ये भारतीय क्रिकेट के लिए लीडरशिप बदलने वाला बड़े बदलाव का दौर है।

Story first published: Thursday, December 16, 2021, 13:19 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+