नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज खेलने गई है। हर किसी की नजर इस समय कोहली और उनकी सेना पर है क्योंकि ये टेस्ट सीरीज ही कोहली को बतौर कप्तान स्थापित करेगी।
कोहली एक वंडरफूल प्लेयर तो हैं ही लेकिन वो एक सकारात्मक व्यक्ति भी है जिसके कारण उनकी उपस्थिति में उनके साथियों और उनकी टीम में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। ये कहना हमारा नहीं बल्कि इन दिनों टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के नेट पर पसीना बहा रहे खिलाड़ी अमित मिश्रा का है।
जिन्होंने कोहली की दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा कि कोहली जल्दी हार मानने वालों में से नहीं है और इसी कारण वो मैच का रिजल्ट पलट देते हैं। वो खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। मैं भी जब बॉलिंग करने जा रहा था तो मेरे पास आकर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि केवल खेल के बारे में सोचोो और किसी भी चीज के बारे में नहीं, सारी चीजें अपने आप सही हो जायेंगी।
तो भज्जी से सीखा है कोहली ने गुस्सा करना?
गौरतलब है कि इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच में खेला गया पहला वार्म-अप मैच बराबरी पर समाप्त हो गया है। अमित मिश्रा ने इस मैच में 4 विकेट लेकर 18 रन देकर हर किसी को हैरान कर दिया।