कोलकाता। टी-20 विश्वकप में भारत पाक मैच को लेकर रोमांच अपने चरम पर है। लेकिन इस रोमांच को बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्च्चन और बढ़ायेंगे। कोलकाता के ईडेन गार्डेन मैदान में 19 मार्च को होने वाले मैच से पहले अमिताभ बच्चन राष्ट्रगान गायेंगे। जिसे लेकर क्रिकेट फैंस में खासा उत्साह है।
विश्वकप में युवी के आंकड़े उन्हें बनाते हैं टीम के लिए अहम
एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन राष्ट्रगान गायेंगे तो पाकिस्तान का स्टार गायक शफकत अमानत अली पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान गायेगे। मैच से पहले ही भारत-पाक की बीच होने वाले मुकाबले से पहले ही इस मैच को लेकर काफी चर्चा है। एक तरफ जहां शाहिद अफरीदी ने बयान दिया कि उन्हें भारत मे पाकिस्तान से ज्यादा प्यार मिलता है तो पाक में उनकी जमकर आलोचना हो रहा है।
Twitter के ड्रीम इलेवन के कैप्टन भी धोनी
बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि विश्वकप में भारत को कभी नहीं हरा पाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान तोड़ पाता है या नहीं। यहां एक रोचक तथ्य यह भी है कि इडेन गार्डन में भारत पाक के बीच चार मुकाबले हुए हैं जिनमें सभी मैच में पाक को जीत मिली है।