For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मुकाबले से पहले अमिताभ बच्चन ने गिनाई टीम इंडिया की ये उपलब्धियां

नई दिल्लीः बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से प्रभावित हैं। इस मैच को लेकर भारत में काफी हाइप है क्योंकि अफगानिस्तान जीता तो ही भारत नामिबिया को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा। भारतीय फैंस जहां इस मुकाबले में अफगानिस्तान की जीत की दुआएं मांगते नहीं थक नहीं रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस मैच से पहले टीम इंडिया की कुछ खूबियों को बताया है।

अमिताभ कहते हैं कि भले ही मैच का नतीजा कुछ भी रहे और भारत चाहे यहीं से बाहर हो जाए या फिर सेमीफाइनल में जाए, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमने प्रतियोगिता का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। केएल राहुल ने सबसे तेज 50 बनाई और हमने विपक्षी टीम को केवल 6 प्लस ओवर में ही पस्त कर दिया।

अमिताभ यहां पर टीम इंडिया को हर स्थिति में सपोर्ट करने की अपील कर रहे हैं। स्थिति यह है कि आज का मैच तीन टीमों का भाग्य तय करेगा क्योंकि न्यूजीलैंड केवल एक जीत के साथ सेमीफाइनल में चला जाएगा और अफगानिस्तान के साथ भारत को वापस लौटना होगा। इस ग्रुप में केवल तीन ही बड़ी टीमें थी जिसने पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

आज का मैच अगर टाई भी होता है तो भारत बाहर हो जाएगा। आप समझ सकते हैं कि मामला न्यूजीलैंड के हक में कहीं अधिक है। कीवी टीम का रिकॉर्ड भारत को परेशान करने का रहा है और वे पहले ही लीग मैच को टीम इंडिया को बुरी तरह से हराकर वर्ल्ड कप में बहुत पीछे कर चुके हैं। आज का मैच भी न्यूजीलैंड जीत गया तो एक बार फिर यही कहा जाएगा कि कीवियों ने भारत के चांस को दोबारा खत्म कर दिया।

हालांकि न्यूजीलैंड को सावधान रहना होगा। यह मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है और रोमांचक भी क्योंकि अफगानिस्तान के पास मुजीब उल रहमान, राशिद खान जैसे खतरनाक स्पिन बॉलर हैं जबकि मोहम्मद नबी जैसा जुझारू ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद है। कीवी पेसर जिमी नीशम ने इनको वास्ताविक खतरा बताया है। अगर अफगानिस्तान अच्छा स्कोर करता है तो न्यूजीलैंड को दबाव में लाया जा सकता है।

यहां दिलचस्प बात पाकिस्तान की ओर से आया रिएक्शन भी होगा क्योंकि अफगानिस्तान जीत गया तो एक बार फिर से भारत पर मैच फिक्सिंग के आरोप पड़ोसी फैंस द्वारा लगाने तय हैं।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 14:08 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+