सचिन ने लगाया शतकों का शतक तो धोनी लगायेंगे जीत का शतक
मेलबर्न। टीम इंडिया के स्टार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफलतम कप्तान हैं। विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में आज उनकी उपलब्धियों में एक और नायाब रिकॉर्ड शामिल हो सकता है। अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया की यह जीत की सेंचुरी होगी। धोनी इस सूची में फिलहाल अभी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैन्सी क्रोनिये के साथ साझा रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
अगर धोनी आज जीत का सैकड़ा लगाने में कामयाब होते हैं तो ऐसा करने वाले वह भारत के पहले जबकि दुनिया के तीसरे कप्तान साबित होंगे। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने टी-20 से लेकर टेस्ट और वनडे मं अपने शीर्ष को प्राप्त किया है।
कप्तान धोनी ने 176 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। जिसमें से 99 मैचों में उन्हें जीत का स्वाद मिला है। जबकि 62 मैचों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं 4 मैच ड्रा रहे हैं और 11 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका।
एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ने 100 से अधिक मैचों में अपनी टीम को जीत का स्वाद चखाया है। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की 230 मैचों में अगुवाई की है जिसमें उन्हें 165 मैचों में जीत मिली। वहीं एलन बॉर्डर की कप्तानी में 107 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का जीत हासिल हुई है। बार्डर ने कुल 178 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
