MSK प्रसाद बोले- नंबर-4 के लिए परफेक्ट है ये बल्लेबाज, माैके नहीं देना रही हमारी चूक
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम भले ही जीत की पटरी पर सवार हो, लेकिन नंबर-4 के लिए काैन सा खिलाड़ी परफेक्ट है यह मुद्दा आज भी बना हुआ है। इस नंबर के लिए अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और कई अन्य बल्लेबाज आजमाए गए, पर कोई भी खिलाड़ी जगह पक्की नहीं कर सका। नंबर-4 की परेशानी इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान भी खूब दिखी, जिसके कारण मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को भी खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एमएसके प्रसाद का कार्यकाल समाप्त होने पर है। चयनकर्ताओं को चुनने के लिए क्रिकेट सलाहकार कमिटी (सीएसी) का गठन अगले माह होने वाला है। लेकि इससे पहले प्रसाद ने उस खिलाड़ी का नाम लिया जो वनडे और टी20 में नंबर-4 के लिए परफेक्ट हैं।

अय्यर को माैका ना देना रही चूक
44 वर्षीय पूर्व भारतीय विकेटकीपर एमएसके प्रसाद को 2016 में मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। प्रसाद ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा, ''श्रेयस अय्यर को 2019 विश्व कप की योजनाओं में शामिल ना करना दुर्भाग्यपूर्ण रहा था। अगर आप याद करते हैं, तो हमने श्रेयस अय्यर (जब विराट कोहली को आराम दिया गया था) को 18 महीने पहले वनडे टीम में शामिल किया था और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। दुर्भाग्य से, हम उन्हें माैके देने से चूक गए।" प्रसाद का मानना है कि अय्यर अब एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हो गया है और वह एकदिवसीय और टी 20 दोनों में हमारे नंबर 4 स्लॉट की समस्या खत्म कर सकते हैं।

फाॅर्म में हैं अय्यर
मुंबई के 24 वर्षीय बल्लेबाज अय्यर ने दिसंबर 2017 में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें ज्यादा माैके नहीं मिले, लेकिन अय्यर ने विश्व कप को ध्यान में ना रखते हुए घरेलू क्रिकेट व आईपीएल में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अय्यर को सिर्फ 9 वनडे मैच खेलने का माैका मिला है जिसमें उन्होंने 49.43 की औसत से 346 रन बनाए हैं। हालांकि अब अय्यर को माैके दिए जा रहे हैं। खासकर, आगामी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए। अय्यर ने हाल ही में विंडीज के खिलाफ 2 वनडे मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 5वें नंबर पर आकर 71 व 65 रनों की पारी खेली थी।

बुमराह को विकसित करने में हम रहे कामयाब
प्रसाद ने उचित समय पर उचित प्रतिभाओं को अवसर देकर भारतीय पेस अटैक को एक खतनाक मोड में बदलने के लिए अपनी चयन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा, 'बुमराह को छोड़कर बाकी तेज गेंदबाज (इशांत, उमेश, शमी) हमारी कमेटी के ध्यान में थे। केवल एक चीज यह है कि वे सभी हमारे कार्यकाल के दौरान एक इकाई के रूप में अच्छी तरह से संयुक्त रहे हैं। हम बुमराह को सभी प्रारूपों में एक शीर्ष श्रेणी के गेंदबाज के रूप में विकसित करने में कामयाब रहे हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
